फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man was surrounded and beaten then shot in agra crime news

Agra: युवक को घेरकर पीटा, फिर मारी गोली, वजह जानन में उलझी पुलिस

Tue, 20 Sep 2022 11:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Sep 2022 11:30 PM IST
सार

गोली लगने से घायल हुए युवक का उपचार चल रहा है। बताया गया है कि पूर्व में घायल युवक के भाई का विवाद आरोपियों से हो गया था, उसी के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
young man was surrounded and beaten then shot in agra crime news
fire, gun demo, firing, gun, shoting - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के दयालबाग में खेलगांव के पास सोमवार रात को एक युवक को गोली मार दी गई। गोली उसकी कमर से ऊपर दाहिनी तरफ से रगड़ती हुई निकली। मामले में तीन युवकों पर रंजिश में गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


सोमवार रात को 12:30 बजे बहादुरपुर के रहने वाले राजेश ने अपने ऊपर हमले की सूचना पुलिस को दी थी। इस पर पुलिस पहुंच गई। इस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल ने पूछताछ में बताया कि वह रात में घर जा रहा था। रास्ते में नगला तल्फी निवासी दीपक, रूपेश और आशीष ने उसे घेर लिया। उसके साथ मारपीट की। वह जान बचाने के लिए भागने लगा। तभी एक ने उसे गोली मार दी। गोली उसके कमर के पास लगी। वह घायल हो गया। 

विज्ञापन

पूर्व में हुआ था भाई से विवाद 

आशीष के भाई से उसका पूर्व में विवाद हुआ था। हमले के पीछे भी यही वजह है। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि गोली कमर के पास रगड़ते हुए निकली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घायल की हालत खतरे से बाहर है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को परेशान कर रहे थे कई सवाल

पुलिस को कई सवाल परेशान कर रहे हैं। गोली कमर के पास रगड़ते हुए गई थी। इससे आशंका है कि गोली पास से चली। कमर के पास तमंचा सटाकर फायर किया गया। हमलावर इस तरह से गोली क्यों मारेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed