फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man was pulled from the jaws of death hanged how his life was saved See Video

UP: मौत से पहले पहुंच गई पुलिस...फंदे पर लटक गया था युवक, यूं बचाई गई जान; वीडियो हुआ वायरल

Sun, 01 Dec 2024 08:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 01 Dec 2024 08:24 AM IST
सार

आगरा में एक युवक को पुलिस ने मौत के मुंह से खींच लिया। वो फंदे पर लटक गया था। ऐनवक्त पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस घटना का वीडियो किसी ने बना लिया, जो वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
young man was pulled from the jaws of death hanged how his life was saved See Video
पुलिस ने बचाई युवक की जान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में भाई ने घर में मीट बनाने से रोका तो बड़े भाई ने फंदे से लटक कर जान देने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को फंदे से उतारकर बचाया। परिजन ने पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
विज्ञापन




इंद्रा ज्योती नगर टेढ़ी बगिया निवासी अजय जयपुर में मजदूरी करता था। काम बंद होने पर 22 नवंबर को अपने घर आया था। परिजन का आरोप है कि अजय जो भी रुपये कमाता है, घर में कुछ नहीं देता। शनिवार को मीट लेकर आया। घर की रसोई में बनाने लगा। छोटे भाई अतुल ने मना किया, कहा पहले सामान लाओ तब बनाना।
विज्ञापन


इस बात पर दोनों में मारपीट हाे गई। रात 10 बजे अजय कमरे में गया। रस्सी से फंदा बनाकर लटकने लगा। परिजन ने समझाने की कोशिश की तो नहीं माना। ट्रांस यमुना थाना प्रभारी ने बताया कि कंट्रोल रूम पर सूचना मिलने के बाद पीआरवी और चीता मोबाइल मौके पर पहुंची। उन्होंने युवक की जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed