फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man was beaten up in a hotel woman kept pleading Former MLA got angry over police action

UP: होटल में युवक की पिटाई, गिड़गिड़ाती रही महिला...पुलिस कार्रवाई पर पूर्व विधायक हुए गुस्सा, अब ये हुआ

Mon, 11 Aug 2025 12:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Aug 2025 12:02 PM IST
सार

 शमसाबाद के डीपी होटल में युवक की पिटाई के मामले में पुलिस ने जिन कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया, उनके पक्ष में पूर्व विधायक आ गए। पूर्व विधायक ने थाने का घेराव कर होटल संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया। 

विज्ञापन
young man was beaten up in a hotel woman kept pleading Former MLA got angry over police action
थाने पर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के शमसाबाद के डीपी होटल में युवक की पिटाई के मामले में तीन कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद पूर्व विधायक डाॅ. राजेंद्र सिंह ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को थाने का घेराव किया। इसके बाद पुलिस बैकफुट पर आई और उसने होटल संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया। डीसीपी पूर्वी जोन अली अब्बास का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


घटना 6 अगस्त की है। युवक और युवती डीपी होटल के कमरे में मिले थे। युवक को बाहर निकालकर कुछ युवकों ने पीट दिया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस के सामने भी युवक को पीटा गया था। इस मामले में मैनेजर की तहरीर पर 20-25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। रक्षाबंधन पर पुलिस ने तीन युवकों ऊंचा गांव के कृष्णकांत शर्मा, बाकलपुर के कन्हैया और गुलाबपुरा के विष्णु के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की।
विज्ञापन


इसकी जानकारी पर पूर्व विधायक डाॅ. राजेंद्र सिंह कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने होटल में अनैतिक कार्य कराने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया। संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तीन लोगों की गिरफ्तारी पर आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री वीरेश रघुवंशी की तहरीर पर होटल संचालक और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया गया। इसमें आरोप है कि देह व्यापार कराने की जानकारी पर होटल पहुंचे थे। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। होटल संचालक ने युवक और युवती को भगाने का प्रयास किया। तभी उन्हें पकड़ लिया। पुलिस के पहुंचने पर युवक को हवाले कर दिया। साड़ी पहने युवती को होटल संचालक ने भगा दिया। युवक दूसरे समुदाय से है। विरोध पर दोनों ने धमकी दी थी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed