फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man tied to a tree and beaten on suspicion of theft

Agra News: चोरी के शक में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा

Sat, 17 Aug 2024 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 17 Aug 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Young man tied to a tree and beaten on suspicion of theft
कासगंज। आवास विकास कॉलोनी में विद्युत ठेकेदार ने चोरी के शक में अपने नौकर को तालिबानी सजा दे डाली। आरोप है कि उसने नौकर को पेड़ से बांध कर पीटा। नौकर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है। युवक के पेड़ से बंधे होने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी निवासी हरीश शुक्ला विद्युत निगम में ठेकेदार है। इसके यहां प्रकाश निवासी गांव भिटोना कोतवाली कासगंज काम करता है। हरीश शुक्ला के यहां से कॉपर (तांबे) का तार गायब हो गया था। उसे शक था कि यह तार प्रकाश ने चोरी किया है। ठेकेदार ने प्रकाश से पूछताछ की तो उसने चोरी से इन्कार किया। आरोप है कि इसके बाद शुक्रवार को ठेकेदार तार चोरी करने के शक में प्रकाश को पेड़ से बांध कर पीटा। किसी ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर युवक के पेड़ से बंधे होने का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद ठेकेदार व नौकर को अपने साथ कोतवाली ले आई। यहां प्रकाश ने ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दी। इस पर हरीश शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि पुलिस ने ठेकेदार हरीश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। ठेकेदार की तरफ से नौकर प्रकाश के खिलाफ तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed