आगरा: जीजा ने खींचे युवती के फोटो, साले ने किए वायरल, अब दे रहा तेजाब डालने की धमकी
इस मामले में आरोपी का जीजा जेल जा चुका है। उसने ही युवती के आपत्तिजनक फोटो खींचे थे। अब युवक पीड़िता को परेशान कर रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना जगदीशपुरा इलाके की युवती को एक युवक जबरन मिलने की कहता है। युवती ने इनकार किया तो उसके फोटो वायरल कर दिए। साथ ही संबंध नहीं बनाने पर उसके चेहरे पर तेजाब डालकर बिगाड़ने की धमकी दी है। एक साल पहले आरोपी का जीजा युवती के फोटो खींचने के मामले में जेल गया था। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की। इसके बाद नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।
जगदीशपुरा क्षेत्र की युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि लोहामंडी के रहने वाले एक युवक ने उसके अश्लील फोटो खींच लिए थे। इन्हें एक साल पहले इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। उसने थाना लोहामंडी में शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था।
आपात लैंडिंग: यमुना एक्सप्रेसवे पर विमान देखकर हैरान रह गए लोग, 30 मिनट थमी रही वाहनों की रफ्तार
कॉल करके देता है धमकी
अब कुछ महीने से आरोपी का साला इंतजार हुसैन उसे परेशान कर रहा है। इंतजार एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर का रहने वाला है। इंतजार ने उसके कुछ आपत्तिजनक फोटो इंटरनेट पर वायरल कर दिए हैं। आरोप है कि वह अब कॉल करके धमकी दे रहा है। वह उसे अपने पास बुला रहा है।
ऐसा नहीं करने पर शादी नहीं होने देने का ऐलान किया है। कुछ दिन पहले तेजाब डालकर चेहरा बिगाड़ने की धमकी दी है। इससे पीड़िता दहशत में है। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
घर छोड़ गई पीड़िता
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी इंतजार की धमकी से वह दहशत में है। उसे डर है कि इंतजार उसके साथ कोई गलत हरकत नहीं कर दे। इसलिए वह घर को छोड़कर अपने परिचित के यहां रहने को मजबूर है। डर की वजह से कही आती-जाती भी नहीं है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।