{"_id":"659670c6ffc45fa1ee05ed36","slug":"young-man-suffering-from-illness-committed-suicide-by-shooting-himself-in-agra-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: बीमारी से परेशान युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, लंबे समय से किडनी की समस्या से ग्रसित थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: बीमारी से परेशान युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, लंबे समय से किडनी की समस्या से ग्रसित थे
Thu, 04 Jan 2024 02:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 04 Jan 2024 02:32 PM IST
सार
ताजनगरी में बीमारी से परेशान युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से परेशान थे।
विज्ञापन
मृतक शैलेंद्र रहेजा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में बीमारी से परेशान युवक ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घरवालों ने देखा तो चीख पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से बात करके घटना की जानकारी ली। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-14 की है। थाना प्रभारी ने बताया नीरज शर्मा ने बताया कि शैलेंद्र रहेजा (50) लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। परिजन उनका उपचार करा रहे थे। बुधवार को परिजन उन्हें अस्पताल से घर लेकर आए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: इस जिले में कनाडा से लौटा युवक कोरोना संक्रमित, बहन का भी लिया गया नमूना; रडार पर विदेश यात्रा करने वाले
विज्ञापन
शैलेंद्र बीमारी को लेकर मानसिक रूप से परेशान रहते थे। बुधवार को अस्पताल से लौटने के कुछ देर बाद उन्होंने खुद को गोली मार ली। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। पास में ही तमंचा बरामद हुआ है। परिजन ने यही बताया कि वह बीमारी से परेशान थे। इसलिए यह कदम उठा लिया। उनको एक बेटी है।