फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man stabbed artisan in his eye and blinded himIn Agra when owner interrupted

Agra: मालिक के टोकने पर कारीगर की आंख में मार दी जूता काटने वाली छुरी, हो गया अंधा; आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 Oct 2023 11:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Oct 2023 11:32 PM IST
सार

आगरा में मालिक के टोकने पर युवक ने साथी कारीगर की आंख में जूता काटने वाली छुरी मार दी। इससे वह अंधा हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
young man stabbed artisan in his eye and blinded himIn Agra when owner interrupted
शाहगंज थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में जूता कारखाने में मालिक के टोकने पर कारीगर ने सहकर्मी की आंख में जूता काटने वाली छुरी मार दी। इससे उसकी आंख की रोशनी चली गई। मामले में पुलिस ने 10 दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


नगला फकीर चंद निवासी विनोद और संजय अमन के जूता कारखाने में काम करते हैं। मालिक, विनोद को काम सही नहीं करने को लेकर टोकता था। नौकरी से निकालने की कह चुका था। संजय काम पर समय पर आता था। इससे विनोद को लगा कि संजय उसकी शिकायत करता है। वह उससे रंजिश मानने लगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: आधी रात को बिस्तर पर पत्नी ने कह दी ऐसी बात...हताश पति ने उठाया खौफनाक कदम, दृश्य देख चीख पड़े घरवाले
विज्ञापन
विज्ञापन


21 जुलाई को दोनों कारखाने में अकेले थे। तभी विनोद ने संजय की आंख में जूता काटने वाली छुरी मार दी। इससे उसकी आंख में चोट लग गई। डॉक्टर ने संजय को आंख से नहीं दिखाई देने के बारे में बताया। शिकायत करने पर आरोपी के परिजन ने धमकी दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया। थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे छुरी भी बरामद कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed