{"_id":"62874f5309d532441c747262","slug":"young-man-snatched-women-earrings-caught-and-beaten-up-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Crime: महिला को अकेला समझ मारा कुंडल पर झपट्टा, परिजनों ने कर दिया बुरा हाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Crime: महिला को अकेला समझ मारा कुंडल पर झपट्टा, परिजनों ने कर दिया बुरा हाल
Fri, 20 May 2022 01:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 20 May 2022 01:50 PM IST
सार
सिकंदरा क्षेत्र में रात के समय जा रही महिला को अकेला समझकर युवक ने झपट्टा मारकर कुंडल छीन लिए। महिला के शोर मचाते ही पीछे से आए परिजनों ने उसे दबोच लिया और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
स्नैचिंग
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के ककरैठा मार्ग पर एक युवक ने महिला के कान से कुंडल खींच लिया। महिला का शोर सुनकर लोग जुट गए। उन्होंने घेराबंदी करके युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी घटना में खंदारी में एक सरकारी कर्मचारी के हाथ से बाइकर्स गैंग ने मोबाइल लूट लिया।
ककरैठा की रहने वाली माया देवी मंगलवार रात को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम दफ्तर के पास स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में दर्शन करके घर जा रही थीं। गांव के मार्ग पर एक युवक पैदल आया। माया देवी के कान से कुंडल खींचकर भागने लगा। इस पर माया देवी ने शोर मचाया। पीछे आ रहे उनके परिवार के अन्य लोगों ने घेराबंदी करके युवक को पकड़ लिया।
सूचना पर पुलिस आ गई। लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। बुधवार को तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। थाना सिकंदरा पुलिस का कहना है कि आरोपी सुमित निवासी जगदीशपुरा था। उसको जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी घटना 13 मई की है। टूंडला निवासी शिव कुमार सरकारी कर्मचारी हैं। उन्होंने थाना न्यू आगरा में बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया। इसमें कहा कि वह खंदारी चौराहे से निकल रहे थे। तभी बाइक सवार दो युवक आए। इनमें से एक ने झपट्टा मारकर उनके हाथ में लगा मोबाइल लूट लिया। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस आरोपियों की पहचान के प्रयास में लगी है।