{"_id":"5ddcbbc48ebc3e548f557752","slug":"young-man-shot-dead-dispute-at-dance-for-dj-sound-etah-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः शादी समारोह में रंगबाजी, मामूली कहासुनी के बाद किशोर की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः शादी समारोह में रंगबाजी, मामूली कहासुनी के बाद किशोर की गोली मारकर हत्या
Tue, 26 Nov 2019 05:06 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 26 Nov 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
मोहरपाल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारात चढ़ने के दौरान बैंड देख रहे एक किशोर के साथ मारपीट की गई और बाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। किशोर अपने दोस्त की बहन की शादी समारोह में देर रात तक रुका था और बैंडबाजा देखने के लिए अन्य साथियों के साथ खड़ा था। तभी रंगबाजों ने वारदात को अंजाम दिया। भाई की ओर से गांव के ही तीन लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ये भी पढ़ें: कुछ लोग कहते थे खून की नदियां बह जाएंगी, एक मच्छर भी नहीं मराः योगी
थाना बागवाला क्षेत्र स्थित गांव जीसुखपुर निवासी सुम्मेर सिंह की बेटी अनीता की सोमवार को नगला मंसुख थाना रिजोर से बारात आई थी। बारात चढ़ते समय गांव का ही किशोर मोहरपाल पुत्र थान सिंह दोस्तों के साथ बैंड बाजा देख रहा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्कूल बस में ट्रक ने मारी टक्कर, दो शिक्षक समेत सात बच्चे घायल
तभी गांव के ही प्रताप सिंह पुत्र मनीराज से किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। जिसके बाद किशोर को गोली मार दी। गोली लगते ही मोहरपाल जमीन पर गिर गया। बारातियों व घरातियों में भगदड़ मच गई। बैंड वाले बैंड लेकर और बाराती अपने वाहनों से भागने लगे।

गोली लगने के बाद खून से लथपथ मोहरपाल को परिजन ग्रामीणों के सहयोग से बारात में आई एक कार से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डाक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।
हत्या की रिपोर्ट मृतक के भाई सुनील कुमार पुत्र थान सिंह की ओर से गांव के ही प्रताप सिंह, हृदेश पुत्र मनीराम और रमन पुत्र गिरीश चंद्र के खिलाफ दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
क्षेत्राधिकारी सिटी, देव आनंद ने बताया कि थाना बागवाला क्षेत्र के गांव जीसुखपुर में बारात निकलने के दौरान एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई, परिजनों की ओर से तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।