फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man shot dead and two injured in Firozabad

चुनावी रंजिश: फिरोजाबाद में गोली मारकर युवक की हत्या, महिला सहित दो घायल

Fri, 25 Jun 2021 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Jun 2021 12:16 AM IST
सार

युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। 

विज्ञापन
young man shot dead and two injured in Firozabad
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम को करीब साढ़े सात बजे गांव मोहनीपुर के बाहर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के वक्त मौजूद एक महिला सहित दो लोग भी गोली लगने से घायल हुए हैं। बताया गया है कि विवाद पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर हुआ है।

विज्ञापन

 
शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव मोहनीपुर निवासी टीटू उर्फ रोहित (22) पुत्र छोटे का गांव के ही युवक से विवाद हो गया। दोनों में गाली-गलौज हुई, इसके बाद दूसरे युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली युवक के सिर में धंस गई। गोली लगते ही खून से लथपथ युवक सड़क पर गिर गया। 
विज्ञापन


परिवार के लोग घायल को बाइक पर बैठाकर थाने आए। यहां से पुलिस ने उसे अस्पताल भेज दिया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर अभिषेक कुमार ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। झगड़े में युवक के परिवार की महिला जयदेवी (50) पत्नी होरीलाल और धर्मेंद्र पुत्र चौबी सिंह भी गोली लगने से घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला और युवक घायल 
परिजन युवक और महिला को भी घायल अवस्था में बाइक से अस्पताल लाए। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है। गोलीकांड की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ गांव पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। 

एसपी ग्रामीण डॉ अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि शाम पांच बजे दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसके बाद साढ़े सात बजे दोनों फिर से आमने-सामने आ गए। फायरिंग हुई, जिसमें एक युवक राहुल की मौत हो गई, जबकि एक युवक और महिला घायल हो गई। चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

चार भाइयों में सबसे बड़ा था टीटू
टीटू उर्फ रोहित चार भाइयों में सबसे बड़ा था। सोनू, रामशंकर और गुल्ला छोटे हैं। मृतक के चचेरे भाई शिव कुमार पुत्र टीकाराम ने बताया कि गांव के ही युवकों ने उसे घेर कर गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि उसके परिवार की महिला भी गोली लगने से घायल हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed