फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man shot and injured in Agra

Agra: झगड़े में बीचबचाव कराने आए युवक को मारी गोली, चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 16 May 2022 09:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 May 2022 09:59 PM IST
सार

 युवक अपने दोस्त के साथ टहल रहा था। तभी देवरी रोड पर झगड़ रहे युवकों में एक ने उसको गोली मार दी। युवक के सीने में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। 

विज्ञापन
Young man shot and injured in Agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के थाना सदर क्षेत्र में देवरी रोड पर युवकों के बीच झगड़े में बीचबचाव कराने आए युवक को गोली मार दी गई। उसके दोस्त पर भी हमला बोला गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। मामले में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


गोपाल विहार कॉलोनी देवरी रोड निवासी प्रदीप सिंह सिकरवार 15 मई की शाम को रामविहार कॉलोनी निवासी अपने दोस्त विमल कुमार के साथ टहलने गया था। रास्ते में चार युवक झगड़ते मिले। उनके हाथों में लाठी-डंडे और तमंचे थे। प्रदीप और विमल ने बीचबचाव कराने का प्रयास किया।

विज्ञापन

युवक के सीने में लगी गोली 

प्रदीप के दखल से झगड़ने वाले युवक नाराज हो गए। इनमें से एक ने गोली चला दी, जो प्रदीप सिंह के सीने में लग गई। वह गिर पड़ा। आरोपियों ने विमल को भी पीटा। इससे उसके सिर में चोट लग गई। घटना से अफरातफरी मच गई। परिजनों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में रविवार रात को प्रदीप की पत्नी प्रीति सिंह सिकरवार ने तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर कृष्णा विहार कॉलोनी निवासी आकाश यादव, राहुल यादव, राम विहार फेस तीन निवासी जितेंद्र यादव, बबलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रदीप की हालत खतरे से बाहर है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed