फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man shocked after saw the snake wrapped his bike in mainpuri

चलती बाइक पर पीछे लिपटा हुआ था सांप, जब चालक ने मुड़कर देखा तो...

Wed, 18 Mar 2020 12:37 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Mar 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
young man shocked after saw the snake wrapped his bike in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
मैनपुरी में एक युवक के साथ ऐसा वाक्या हुआ, जिससे उसके होश उड़ गए। घर से बाजार गए युवक की बाइक पर पीछे सांप लिपटा रहा। लौटे वक्त बीच रास्ते में जब उसे बाइक में सांप लिपटे होने का पता चला तो उसके पसीने छूट गए। 
विज्ञापन

 
गांव अंडनी निवासी एक युवक मंगलवार की सुबह कस्बा बाजार करने आया था। उसने सब्जी आदि की खरीदारी की। इसके बाद वो बाइक से घर की ओर चल दिया। युवक कुछ ही दूरी पर पहुंचा था, तभी पीछे से
विज्ञापन

आ रहे एक बाइक सवार ने उसे आवाज दी। 

इस पर युवक ने अपनी बाइक की रफ्तार धीमी कर ली। दूसरी बाइक पर सवार युवक ने बताया कि उसकी बाइक पर पीछे एक सांप है। यह सुनते ही युवक के होश उड़ गए। उसने सावधानी से बाइक को रोका और कूदकर दूर भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक गिरने पर भी नहीं उतरा सांप

हैरत की बात यह कि बाइक गिरने के बाद भी उस पर चढ़ा सांप नहीं उतरा। युवक ने पास ही एक गांव से सांप पकड़ने वाले व्यक्ति को बुलाया। बायगीर सांप को एक थैले में डालकर ले गया। 

इसके बाद युवक ने राहत की सांस ली। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि गनीमत रही कि सांप ने चलती बाइक पर युवक को नहीं काटा वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना से युवक दहशत में आया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed