फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man sexually assaulted the girl on the pretext of marriage in etah

Etah: कुंवारा बता युवती को प्रेमजाल में फंसाया, छह साल तक किया यौन शोषण, आरोपी निकला चार बच्चों का पिता

Wed, 10 Aug 2022 06:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Aug 2022 06:26 PM IST
सार

नोएडा में नौकरी के दौरान युवती की पहचान युवक से हुई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई, जो प्रेम संबंध में बदल गई। जब भी युवती शादी की बात करती तो युवक टाल देता। शक होने पर युवती उसके घर पहुंच गई। तब उसको पता चला युवक शादीशुदा है। 

विज्ञापन
young man sexually assaulted the girl on the pretext of marriage in etah
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

एटा के अलीगंज निवासी युवक शादी का झांसा देकर छह साल तक युवती का यौन शोषण करता रहा। जब हकीकत पता करने युवती बुधवार को उसके घर पहुंची तो परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी। शिकायत दर्ज कराने थाने गई तो पुलिस ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद युवती ने सीओ से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। 

विज्ञापन


फर्रुखाबाद के कंपिल निवासी एक युवती नोएडा में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। आरोप है कि इसी बीच अलीगंज क्षेत्र के गांव तिसौरी निवासी अमित शाक्य से उसकी मुलाकात हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। अमित ने बताया कि वह कुंवारा है। उसने शादी करने का झांसा देकर युवती के साथ यौन संबंध बना लिए। यह सिलसिला लगातार छह साल तक चलता रहा। 

विज्ञापन

वीडियो वायरल करने की धमकी दी

जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने धमकी दी कि तेरी वीडियो वायरल कर देंगे। आरोप है कि 29 जुलाई को अमित युवती को घर ले जाने के बहाने एक गाड़ी में बिठाकर लाया। इस दौरान भी उसके साथ दुष्कर्म किया। मारपीट की। बुधवार की सुबह युवती अपने भतीजे के साथ गांव तिसौरी पहुंची तो जानकारी हुई कि अमित शादीशुदा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि अमित और उसके परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी। उससे 30 हजार रुपये छीन लिए। पीड़िता का यह भी कहना है कि शिकायत करने जब वह थाने पहुंची तो थाना प्रभारी ने कार्रवाई करने में असमर्थता जता दी। बाद में वह सीओ राजकुमार के पास पहुंची और पूरी जानकारी दी। सीओ ने बताया कि मामले में जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed