फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man sexually abuses a minor girl in agra

युवक ने किया किशोरी से दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया, वायरल करने की दी धमकी

Fri, 19 Jun 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Jun 2020 12:02 AM IST
सार

  • थाना न्यू आगरा क्षेत्र का मामला, एसएसपी ऑफिस पहुंचे परिजन, न्याय की गुहार लगाई  

विज्ञापन
young man sexually abuses a minor girl in agra
पीड़ित - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

न्यू आगरा क्षेत्र में एक ट्यूटर पर किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप है। किशोरी की मां ने पुलिस से शिकायत में कहा कि आरोपी ने बेटी से दुष्कर्म के बाद वीडियो बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल करने लगा। बेटी ने दिनों घटना की जानकारी दी। पीड़ित का कहना है कि आरोपी पक्ष धमका रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 

विज्ञापन


न्यू आगरा क्षेत्र निवासी किशोरी के चाचा के बच्चों को एक युवक ट्यूशन पढ़ाने आता था। आरोप है कि युवक ने 20 दिन पहले किशोरी को घर के पास स्थित एक लाइब्रेरी में किताब लेने के बहाने बुलाया। वहां उसे पकड़ लिया। इसके बाद चाकू दिखाकर धमकी दी। उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन



आरोपी ने अपने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया। धमकी दी कि अगर, किसी से शिकायत करेगी तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इसके बाद युवक ब्लैकमेल करने लगा। एक जून को धमकी देकर दोबारा लाइब्रेरी बुलाकर दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिनों बाद किशोरी ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए न्यू आगरा थाने पर तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 

आरोपी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उधर, परिजनों ने गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। उनका कहना था कि आरोपी पक्ष धमका रहा है। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। 

दुष्कर्म पीड़िता के परिवार पर समझौते का दबाव 

थाना मलपुरा क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी ने एक किशोरी से दुष्कर्म किया था। इससे वो गर्भवती हो गई थी। आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया था। राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित ने चाइल्ड राइट्स एक्टिविस्ट नरेश पारस के साथ पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात की। 

नरेश पारस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि वह खुद किराया खर्च करके मेडिकल कराने शहर जाते हैं। पिछले तीन दिन से चक्कर काट रहे हैं। आरोपी पक्ष समझौते के लिए लगातार दबाव बना रहा है। 

अभी तक मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान नहीं हुए हैं। सदस्य ने एसएसपी को पत्र लिखने की बात कही। नरेश पारस ने मांग की है कि किशोरी का इलाज कराया जाए। शासन से मुआवजा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed