फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man sexual abused school girl by threatening to make the photo viral in agra

आगरा में आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म: शादीशुदा युवक चार महीने से कर रहा था शोषण, पीड़िता ने स्कूल जाना छोड़ा

Sun, 26 Jun 2022 07:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Jun 2022 07:17 PM IST
सार

आगरा में आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप शादीशुदा युवक पर है। वह फोटो वायरल करने की धमकी देकर चार महीने से छात्रा का यौन शोषण कर रहा था। 

विज्ञापन
young man sexual abused school girl by threatening to make the photo viral in agra
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की कक्षा आठ की छात्रा के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने मोबाइल से उसकी तस्वीरें खींच लीं। तस्वीरों को वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद चार महीने तक छात्रा का शोषण करता रहा। दहशत में पीड़िता ने घर से निकलना बंद कर दिया। इसके बावजूद आरोपी धमकी देता रहा। पीड़िता अपने रिश्तेदार के घर में रहने लगी। आरोपी वहां भी पहुंच गया। मामले में पीड़िता के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


छात्रा के पिता ने कहा कि बेटी की उम्र 15 साल है। आरोपी मोहल्ले का रहने वाला धर्मेश है। वह शादीशुदा भी है। छह महीने पहले वह बेटी को बहाने से अपने नए मकान में ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। मोबाइल से अश्लील फोटो भी खींच लिए। इसके बाद फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

छात्रा ने स्कूल जाना भी किया बंद 

दो महीने पहले बेटी ने बताया। मगर, बदनामी की वजह से पुलिस के पास शिकायत करने नहीं गए। उधर, डर की वजह से बेटी ने स्कूल जाना बंद कर दिया। घर से भी नहीं निकलती। 19 जून की रात को वह मां के साथ छत पर बने कमरे में सो रही थीं, तभी आरोपी आया। मुंह दबाकर उठाकर ले जाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर परिजन जुट गए। इस पर भाग निकला। थाना पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगवा कर ले जाने की दी धमकी

पीड़ित पिता का आरोप है कि आरोपी धर्मेश पर कई मुकदमे दर्ज हैं। वह अपराधी प्रवृत्ति का है, लगातार धमकी दे रहा है। उसने धमकी दी थी कि वह बेटी को अगवा कर ले जाएगा। इस कारण बेटी को अपने रिश्तेदार के घर भेज दिया। 22 जून को वो रिश्तेदार के घर भी पहुंच गया। वहां लोगों ने पुलिस को बुला लिया, इस पर भाग निकला। अब मोबाइल पर फोन कर धमकी दे रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed