फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man sexual abuse the woman by threatening to make the video viral in firozabad

Firozabad: महिला का नहाते समय बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Thu, 02 Jun 2022 04:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 02 Jun 2022 04:49 PM IST
सार

पीड़ित महिला की तहरीर पर उत्तर थाना में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
young man sexual abuse the woman by threatening to make the video viral in firozabad
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

फिरोजाबाद में महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक युवक ने महिला का नहाते समय वीडियो बना लिया था। इसके बाद ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर उत्तर थाना पुलिस ने बुधवार रात को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला उत्तर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने बताया कि उसके घर युवक दीपक का आना-जाना था। दीपक भी उसके क्षेत्र का है। आरोपी ने एक दिन नहाते समय उसका वीडियो बना लिया था। इसकी जानकारी तब हुई, जब आरोपी ने उक्त वीडियो दिखाया। पीड़िता का कहना है कि उसने आरोपी युवक से वीडियो हटाने को कहा था। 

विज्ञापन

ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म 

आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद भी उसने ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि इस संबंध में उसके द्वारा एक प्रार्थना पत्र 13 मार्च को उत्तर थाना पुलिस को दिया गया था। लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी युवक पुलिस को दी गई तहरीर को वापस लेने के लिए दबाव बनाता रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर वापस न लेने पर आरोपी ने महिला के पति को जान से मारने और वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र से की। पीड़िता की तहरीर पर बुधवार रात आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed