फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man sent obscene pictures to the fiancé of the girl in Agra

आगरा: सिरफिरे युवक की करतूत से टूटा युवती का रिश्ता, अब फोटो वायरल करने की दे रहा धमकी

Sat, 23 Apr 2022 07:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Apr 2022 07:31 PM IST
सार

आरोपी युवक राजस्थान के धौलपुर जिले का रहने वाला है। उसके खिलाफ युवती के भाई ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।  

विज्ञापन
young man sent obscene pictures to the fiancé of the girl in Agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में सिरफिरे युवक की वजह से एक युवती का परिवार दहशत में है। युवक ने युवती के फोटो खींच लिए। इसके बाद उसके मंगेतर को भेजकर रिश्ता तुड़वा दिया। अब फोटो डिलीट करने के लिए रुपयों की मांग कर रहा है। ऐसा नहीं करने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी है। पीड़िता के भाई ने थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पीड़ित परिवार सिकंदरा थाना क्षेत्र में रहता है। युवती के भाई ने एसएसपी से शिकायत की थी। इसमें कहा कि वह बाहर नौकरी करता है। कभी कभार ही घर आ पाता है। बहन की शादी तय हो गई थी। धौलपुर के रहने वाले राजू परिहार ने बहन के साथ आपत्तिजनक फोटो खींच रखे थे। उसने इन फोटो को बहन के मंगेतर को व्हाट्स एप पर भेज दिया। 

विज्ञापन

फोटो वायरल करने की देता है धमकी 

युवक की करतूत से युवती का रिश्ता टूट गया। अब आरोपी व्हाट्स कॉल करता है। कहता है कि फोटो डिलीट कर देगा। इसके लिए रुपये देने होंगे। रुपये नहीं देने पर इंटरनेट मीडिया पर फोटो डालने की धमकी दे रहा है। इतना नहीं आरोपी के पास उसकी पत्नी और बहन के मोबाइल नंबर हैं। वह अलग-अलग विश्वविद्यालय की हेल्पलाइन पर उनके नाम से सवाल डाल देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उसके पास रोजाना 15-20 कॉल आत हैं। इससे परेशान हैं। शादी टूटने की वजह से बहन बीमार हो गई है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed