फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man's own relationship broke got his real sisters' marriage broken

युवक की करतूत: खुद का रिश्ता टूटा, तो तुड़वा दी सगी बहनों की शादी...पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Sun, 19 May 2024 11:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 May 2024 11:22 AM IST
सार

जिस युवक का युवती से रिश्ता होना था, वहां बात नहीं बनी। युवती के घरवालों ने रिश्ता जोड़ने से मना कर दिया। इस बात से नाराज आरोपी युवक ने युवती और उसकी बहन की दूसरी जगह तय हो चुकी शादी भी तुड़वा दी। 
 

विज्ञापन
young man's own relationship broke got his real sisters' marriage broken
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में एक युवक का पहले से तय हुआ शादी का रिश्ता टूट गया। परिजन ने युवती और उसकी बहन की शादी दूसरी जगह तय कर दी। इस पर पहले वाले युवक ने उनकी ससुराल जाकर युवतियों के बारे में झूठी बातें बता दीं। इससे बहनों की शादी टूट गई। विरोध पर धमकी भी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एत्माद्दौला थाना क्षेत्र की युवती ने बताया कि उसकी शादी का रिश्ता कांशीराम आवास ट्रांस यमुना निवासी दीपक से तय हुआ था। दीपक के घरवालों ने अपने आवास की जानकारी गलत दी थी। सही जानकारी होने पर परिवारवालों ने रिश्ता तोड़ दिया। तभी से दीपक उसे परेशान कर रहा है। परिजन ने दोनों बहनों की शादी दूसरी जगह तय कर दी। इसे भी दीपक ने तुड़वा दिया। थानाध्यक्ष ट्रांस यमुना ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed