{"_id":"66041f973c279d6e080f4bd8","slug":"young-man-roaming-around-to-murder-his-wife-arrested-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-114992-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पत्नी की हत्या के लिए घूम रहा युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पत्नी की हत्या के लिए घूम रहा युवक गिरफ्तार
Wed, 27 Mar 2024 07:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 27 Mar 2024 07:01 PM IST
विज्ञापन
पत्नी की हत्या के लिए घूम रहा युवक गिरफ्तार
तमंचा और कारतूस हुए बरामद, बिछवां पुलिस ने भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिछवां। कस्बा निवासी एक युवक ने पहले तो पत्नी की पिटाई की। जब वह जान बचाकर कमरे में छिप गई तो उसे मारने के लिए तमंचा ले आया। पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से असलहा कारतूस भी बरामद किए। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को जेल भेजा है।
थाना क्षेत्र के गांव जैनखां निवासी संतोषी देवी ने मंगलवार को थानाध्यक्ष को फोन कर सूचना दी। बताया कि पति पूरन सिंह ने उनको 23 मार्च को गालियां दी और विरोध करने पर पिटाई की है। तमंचा दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी है। उसे डर है कि कहीं कोई अनहोनी न हो जाए। आज भी पति तमंचा और चाकू लेकर घर के बाहर ही मौजूद है। अगर पुलिस सही समय पर आ जाए तो उसकी जान बच सकती है। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घर के बाहर चारपाई पर लेटे पूरन सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जब तलाशी ली तो कब्जे से तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद हुआ। पकडे़ गए आरोपी को थाने ले जाकर पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जेल भेजा है।