फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man riding scooter died in car collision, two others were injured

Agra News: चालक ने नशे में दाैड़ाई कार...स्कूटी सवारों को राैंदा, एक की माैत; दो गंभीर घायल

Sun, 11 Jan 2026 02:40 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 11 Jan 2026 02:40 PM IST
सार

आगरा में शनिवार देररात तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवारों को राैंद दिया। हादसे में एक युवक की माैत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
young man riding scooter died in car collision, two others were injured
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के कोठी मीना बाजार इलाके में शनिवार देररात हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। कार चालक पर नशे में टक्कर मारने का आरोप है।
विज्ञापन


एसीपी लोहामंडी गौरव कुमार ने बताया कि हमीद नगर गड्डा निवासी अमीना पत्नी शकील के घर आयोजित कार्यक्रम के बाद उनका बेटा अयान, आमिर और हाफिज गुलाम रसूल को स्कूटी से छोड़ने जा रहा था। रात करीब 11:30 बजे लोहामंडी की ओर से तेज गति से आ रही कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


आरोप है कि कार चालक शराब के नशे में गलत साइड से आ रहा था। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान आमिर की मौत हो गई। अयान की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed