फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man riding bike died after entering pile of mud in Agra

Agra: रोड डायवर्जन का नहीं लगाया बोर्ड, टूटे पुल पर चढ़ गया बाइक सवार, मिट्टी के ढेर में घुसने से मौत

Tue, 02 May 2023 02:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 May 2023 02:43 PM IST
सार

आगरा में रोड डायवर्जन का बोर्ड नहीं लगाने से बाइक सवार टूटे पुल पर चढ़ गया। अंधेरा होने से मिट्टी के ढेर में घुसने से उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
young man riding bike died after entering pile of mud in Agra
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार की रात करीब डेढ़ बजे बाइक सवार युवक रोड पर अवरोधक के रूप में डाले गए मिट्टी के ढेर में जा घुसा। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन

रास्ता भटकने से फ्लाईओवर पर चढ़ गया

हादसा ताजगंज थाना क्षेत्र के गुतला फ्लाईओवर पर हुआ। पुलिस ने बताया कि हादसे में साहिल खान निवासी धीरपुरा, टूंडला, फिरोजाबाद की मौत हुई है। साहिल अपने घर से महुआ खेरा रिश्तेदारी में आया था। रास्ता भटकने के कारण वह फ्लाईओवर पर चढ़ गया। इनर रिंग रोड पर लाइटिंग की उचित व्यवस्था नहीं है। 

विज्ञापन

कोई डिवाइडर नहीं लगाया गया था

बताया कि रोड डायवर्जन के लिए किसी भी तरह का कोई डिवाइडर नहीं लगाया है। सिर्फ मिट्टी डालकर दो बड़े-बड़े पत्थर रख दिए हैं। ग्रामीण सुनील कुमार ने बताया कि प्रशासन की लापरवाही के चलते महीने में कई हादसे हो जाते हैं। थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed