{"_id":"5a6f040b4f1c1bff388b5230","slug":"young-man-religion-change-for-second-marriage-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दूसरी शादी रचाने के लिए विनय बन गया अब्दुल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी शादी रचाने के लिए विनय बन गया अब्दुल्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Mon, 29 Jan 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
marriage
यूपी के मैनपुरी में दूसरी शादी रचाने की चाहत में एक युवक विनय से अब्दुल्ला बन गया। मैनपुरी अपने रिश्तेदार के घर आकर युवक ने कलमा पढ़कर इस्लाम धर्म कबूल किया।
धर्म परिवर्तन की सूचना देने के लिए युवक ने एसपी बिजनौर को पत्र भी लिखा। पूरे वाकये का खुलासा युवक का एसपी को लिखा पत्र वायरल होने के बाद हुआ।
जिला बिजनौर के धामपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की कुछ समय पूर्व शादी हुई थी। कुछ समय बाद पत्नी किसी बात से नाराज होकर मायके चली गई। करीब एक महीने तक युवक ने पत्नी को नहीं बुलाया।

Trending Videos
इसके बाद फैसला कर लिया कि वह अब पत्नी को तलाक देकर दूसरी शादी करेगा लेकिन हिंदू धर्म में पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करना और तलाक लेना आसान नहीं था।
किसी साथी ने उसे इस्लाम धर्म कबूल करने की सलाह दे दी। इस पर अमल कर वह मैनपुरी निवासी एक रिश्तेदार के घर आ गया। इसके बाद उसने शहर के कई अधिवक्ताओं से सलाह ली।
चार दिन पहले एक अधिवक्ता से बात कर एसपी बिजनौर के लिए एक प्रार्थना-पत्र लिखवाया। इसमें लिखा कि उसने अपनी मर्जी से परिवार वालों के सामने कलमा पढ़कर धर्म बदल लिया है।
अब उसे अब्दुल्ला के नाम से जाना जाए। धर्म बदलने के बाद युवक शहर से चला गया। उसके चले जाने के बाद लिखा हुआ पत्र जब वायरल हुआ तब घटनाक्रम का खुलासा हुआ।