फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man refuses to marry after getting job

Agra News: नौकरी लगने के बाद युवक ने शादी से किया इन्कार

Fri, 06 Oct 2023 05:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 06 Oct 2023 05:53 PM IST
विज्ञापन
Young man refuses to marry after getting job
नौकरी लगने के बाद युवक ने शादी से किया इन्कार
विज्ञापन

- युवती ने लगाया यौन शोषण का आरोप, दर्ज कराई रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी


मैनपुरी। एक गांव निवासी एक युवती से शादी तय होने के बाद युवक की बीएसएफ में नौकरी लग गई। इसके बाद उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। पीड़िता ने युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया। आरोपी अब पीड़ित परिवार को धमकी दे रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि पुत्री की शादी वर्ष 2018 में जनपद एटा के गांव नौराई निवासी लोकेंद्र के पुत्र सत्यपाल के साथ तय की थी। रोका की रस्म भी पूरी कर दी गई। इस बीच पता चला कि सत्यपाल किसी लड़की को ले गया था। उस से एक बच्चा भी है। इसकी जानकारी होने के बाद जब लड़के पक्ष से बात की तो लोकेंद्र अपनी पुत्री ज्योती के साथ उनके घर आए। कहा कि सत्यपाल की जगह उनके छोटे बेटे अनुपम के साथ पुत्री की शादी कर दो। इस बात पर युवती के परिजन तैयार हो गए।अनुपम युवती को अपने साथ एटा भी लेकर गया। इस बीच 17 नवंबर 2022 को युवती के पिता की मौत हो गई। आरोप है कि अनुपम लगातार शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। इस बीच अनुपम की बीएसएफ में नौकरी लग गई। जिसके बाद उसने मई 2023 में शादी करने से मना कर दिया। जब लड़के पक्ष से रुपये वापस मांगे तो मना कर दिया। कहा कि अगर किसी से शिकायत की तो जान से मार देंगे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed