फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man reached police commissioner with a complaint suddenly fainted

Agra News: पुलिस आयुक्त के सामने फरियाद लेकर पहुंचा युवक, अचानक हो गया बेहोश

Fri, 03 Mar 2023 07:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 Mar 2023 07:52 PM IST
सार

पुलिस आयुक्त के सामने फरियाद लेकर पहुंचा युवक जूता कारीगर है। उसके बेहोश होते ही वहां तैनात पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए।

विज्ञापन
young man reached police commissioner with a complaint suddenly fainted
युवक को संभालते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह के पास शुक्रवार को फरियाद लेकर पहुंचा शास्त्रीपुरम निवासी आशीष कुमार बेहोश हो गया। पुलिसकर्मियों ने आननफानन उसे एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया। युवक की हालत में अब सुधार है। पुलिस उसके पूरी तरह से स्वस्थ होने पर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


आशीष कुमार शुक्रवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे थे। प्रार्थनापत्र दिया। इसके बाद इंतजार करने लगे। दोपहर में लगभग 12:30 बजे उन्हें आयुक्त कक्ष में सुनवाई के लिए बुलाया गया। कुर्सी पर बैठा अचानक बेहोश हो गया। यह देखकर पुलिस आयुक्त ने अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मी उसे जिला अस्पताल ले गए। बाद में उसे एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष एमएम गेट केपी सिंह ने बताया कि आशीष कुमार जूते का काम करता है। उसकी हालत में सुधार है। दोपहर में पिता किशन सिंह पहुंचे। पिता का कहना था कि कई दिन से बेटा अलग रह रहा था। बृहस्पतिवार को भी आया था। रात में रुका था। शुक्रवार सुबह 6 बजे निकल गया। आशंका है कि वह पारिवारिक विवाद की शिकायत लेकर पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत का समाधान कराएंगे

पुलिस आयुक्त डाॅ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि शास्त्रीपुरम निवासी आशीष कुमार प्रार्थनापत्र देने आया था। वह बेहोश हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। शिकायत का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed