फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man rapes minor girl, video viral on social media

नाबालिग लड़की से रेप के बाद परिजनों को भेजा वीडियो, भाभी की मदद से की दरिंदगी

Wed, 30 May 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 30 May 2018 09:09 AM IST
young man rapes minor girl, video viral on social media
सांकेतिक चित्र
मथुरा के बरसाना में एक युवक ने अपनी भाभी की मदद से नाबालिग लड़की से रेप किया। इस दौरान भाभी ने इसका वीडियो बना लिया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 


यह वीडियो किसी ने पीड़िता के परिजनों को भेज दिया। जिसे देकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता के पिता ने रेप के आरोपी युवक, उसकी भाभी समेत तीन लोगों खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 


डेढ़ माह पहले 12 साल की लड़की को पड़ोस की महिला सुनीता ने अपने घर बुलवाया। इसके बाद उसे अपने देवर पदम के साथ कमरे में अकेला छोड़ दिया। उसने लड़की से रेप किया।
विज्ञापन

भाभी ने बनाया रेप का वीडियो

आरोपी पदम की भाभी ने पड़ोस के युवक प्रताप को बुलवाकर रेप का वीडियो बनवाया। डेढ़ माह तक तो रेप का मामला शांत रहा। 28 मई को रेप का वीडियो व्हाट्सएप और फेसबुक पर वायरल कर दी। 

इस वीडियो की जानकारी के बाद पीड़ित लड़की को लेकर मां और पिता थाना बरसाना पहुंचे। यहां पर आरोपी युवक पदम, सुनीता और प्रताप के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। 

प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दुष्कर्म के आरोपी और वीडियो बनाने वाले युवक की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed