फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man of other community molested girl returning from temple in Agra

दूसरे समुदाय के युवक ने युवती से की छेड़छाड़: मंदिर से घर लौट रही थी, आक्रोशित लोगों ने थाने का किया घेराव

Wed, 07 Jun 2023 12:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 07 Jun 2023 12:21 PM IST
सार

आगरा में दूसरे समुदाय के युवक ने युवती से छेड़छाड़ की। वह पूजा करके मंदिर से घर लौट रही थी। घटना से आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव करके हंगामा किया।

विज्ञापन
Young man of other community molested girl returning from temple in Agra
Agra: दूसरे समुदाय के युवक ने युवती से की छेड़छाड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की सुबह मंदिर से लौट रही युवती से दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़छाड़ की। वह किसी तरह बचकर घर पहुंची और परिजन के जानकारी दी। खबर मिलने पर परिजन व मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो उठे। उन्होंने थाने का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन

किसी तरह बचकर घर पहुंची युवती

घटना लोहामंडी थाना क्षेत्र के आलमगंज चौकी क्षेत्र की है। यहां की रहने वाली एक युवती पूजा करने के लिए मंदिर गई थी। वह पूजा करके घर लौट रही थी। रास्ते में चौकी के पास फाटक के बाहर दूसरे समुदाय का युवक खड़ा था। युवती वहां से गुजरी तो वह उसके साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। इस पर वह किसी तरह वहां से बचकर घर पहुंची। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

घर पहुंचकर युवती ने घटना की जानकारी परिजन को दी। परिजन ने पड़ोंसियों को बात बताई। इस पर बाजार के लोगों में गुस्सा पनप उठा। वह बाजार बंद करके सीधे थाने पहुंचे। थाने का घेराव करके हंगामा करने लगे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed