फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young Man Murdered In Bullion Shop During Loot Crime News

फिरोजाबाद: चौकीदार की हत्या कर सराफ की दुकान से लाखों रुपये की डकैती से सनसनी

Wed, 09 Jun 2021 11:43 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 09 Jun 2021 11:43 AM IST
सार

बदमाश स्वर्णकार की दुकान से करीब 20 लाख रुपये से अधिक के आभूषण ले गए। घटना की जानकारी सुबह हो सकी। पुलिस अधिकारियों के साथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन
Young Man Murdered In Bullion Shop During Loot Crime News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र में नगला खंगर थाने के समीप स्वर्णकार की दुकान में डकैती डालने आए बदमाशों ने दुकान के समीप सो रहे एक वृद्ध की वजनदार वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी। बदमाश स्वर्णकार की दुकान से करीब 20 लाख रुपये से अधिक के आभूषण ले गए। घटना की जानकारी सुबह हो सकी। पुलिस अधिकारियों के साथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


नगला खंगर निवासी नरेंद्र उर्फ गुड्डू तोमर की थाने के समीप ही मार्केट है। मार्केट की अधिकांश दुकानें किराये पर हैं। जबकि एक दुकान में वह खुद ही सराफ का कारोबार करता है। मार्केट के समीप पंक्चर की दुकान करने वाला रहमान (65) पुत्र अहमद खान रात के समय मार्केट के समीप चौकीदारी करता था। मंगलवार रात दुकान में डकैती के लिए के लिए बदमाश दीवार तोड़ रहे थे। तभी रहमान जाग गया और बदमाशों ने उसके सिर पर वजनदार वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी।

विज्ञापन

 

दुकान की तिजोरी तोड़कर बदमाश करीब 20 लाख से अधिक के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद अशोक कुमार शुक्ल, एसपी ग्रामीण अखिलेश नारायण ने ग्रामीणों को मदद का आश्वासन देकर शांत कराया। घटनास्थल एवं थाने की पिछली दीवार सटी हुई है इसीलिए इस घटना को पुलिस ने बदमाशों की खुली चुनौती मानते हुए जल्द से जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed