फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man murdered by husband of girlfriend

शादीशुदा प्रेमिका ने प्रेमी को बुलाया घर, तभी आ गया पति, ये हुआ अंजाम

Tue, 21 Aug 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 21 Aug 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
young man murdered by husband of girlfriend
मृतक योगेश (बायें), प्रेमिका अनमोल (दायें) - फोटो : अमर उजाला
सिकंदरा के शास्त्रीपुरम में दूध व्यवसायी की सरिया और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामले में प्रेम प्रसंग कारण बताया गया है। हत्या में प्रेमिका का पति, पिता और ताऊ शामिल रहे। 
विज्ञापन


पुलिस ने दबिश देकर पिता और पति को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर रविवार दोपहर को गांव जऊपुरा के जंगल से शव बरामद कर लिया गया।

गांव अटूस निवासी राजन का घर में ही दूध का व्यवसाय है। उनका बेटा योगेश उर्फ कलुआ (27) भी काम में हाथ बंटाता था। वो सरकारी नौकरी की तैयारी भी कर रहा था। 
विज्ञापन

आठ साल से थे प्रेम संबंध

परिजनों ने पुलिस को बताया कि शनिवार को 12 बजे फार्म भी लेकर आया था। इसके बाद बुलेट बाइक लेकर घर से निकल गया। उसके घर नहीं आने पर फोन मिलाया, लेकिन उठा नहीं।

इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा ने बताया कि योगेश के प्रेम संबंध आठ साल से गांव की ही अनमोल पुत्री नरेंद्र से चल रहे थे। नरेंद्र पूर्व फौजी हैं। योगेश और अनमोल की दोस्ती पढ़ाई के दौरान हुई थी। 

वो शादी भी करना चाहते थे, लेकिन एक ही गांव का होने के कारण परिजन राजी नहीं हुए। इस पर एक बार घर से चले गए थे। घरवाले किसी तरह उन्हें वापस लाए। 

चार साल पहले हुई युवती की शादी

चार साल पहले अनमोल की शादी गाजियाबाद निवासी नेत्रपाल के साथ हो गई। नेत्रपाल शास्त्रीपुरम में मकान किराये पर लेकर रहने लगा। वो एक दवा कंपनी का प्रतिनिधि है। योगेश की भी तीन साल पहले शादी हो गई। उसकी डेढ़ साल की बेटी भी है। 

शादी के बाद भी योगेश और अनमोल मिलते रहे। शनिवार रात को 8:30 बजे अनमोल थाना सिकंदरा पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि योगेश को पति और घरवालों ने मारापीटा है। उसको कार में ले गए हैं। 

पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। अनमोल के पिता नरेंद्र को देर रात पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर रविवार दोपहर को योगेश का शव गांव जऊपुरा के जंगल से बरामद किया गया। घर से आला कत्ल लोहे की रॉड बरामद कर ली।
विज्ञापन

व्हाट्सएप मैसेज कर बुलाया घर

पुलिस की पूछताछ में अनमोल ने बताया कि व्हाट्सएप मैसेज करके योगेश को मिलने के लिए बुलाया था। इसी बीच पति आ गया। इस कारण योगेश कमरे में छिप गया। नेत्रपाल को पता लगा तो उसने कमरे को बंद कर दिया। 

बाद में पिता नरेंद्र और ताऊ कृष्णवीर आ गए। तीनों ने योगेश की लोहे की रॉड और सरिया से पिटाई लगाई। इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। बचाने पर अनमोल की भी पिटाई लगाई। सात घंटे घर में शव रखे रहे। 

रात आठ बजे अनमोल को कमरे में बंद करके शव को कार में ले गए। यहां पर मोबाइल भी फेंका। पुलिस ने मोबाइल की तलाश की, लेकिन नहीं मिला। बुलेट एक घर के बाहर से बरामद कर ली। पुलिस ने नेत्रपाल, नरेंद्र और अनमोल को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

प्रेमिका ने साफ किया खून

हत्या के बाद घरवालों ने साक्ष्य मिटा दिए। अनमोल ने घर में पड़ा खून साफ कर दिया। इसके साथ ही फोन पर व्हाट्स एप मैसेज करके बुलाया भी। इस पर पुलिस ने उसे भी साजिश में शामिल होना पाया है। पति ने उसकी भी पिटाई लगाई थी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। वो बदहवास हालत में थाने पहुंची थी।

योगेश के पिता राजन के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। परिवार में योगेश से बड़ा बेटा शिशुपाल है। एक बहन की शादी हो चुकी है। योगेश की हत्या की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया।

गांव में आता था योगेश

पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि योगेश शास्त्रीपुरम में अपने परिचित के यहां बुलेट खड़ी कर देता था। उनसे कहकर जाता कि ट्यूशन पढ़ाने जा रहा है। इसके बाद काफी देर बाद लौटकर आता था। आशंका है कि वो प्रेमिका अनमोल से मिलने जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed