फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man molested kabaddi player in stadium agra

आगरा: स्टेडियम में मैच के दौरान महिला कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़, मारपीट के बाद हंगामा

Tue, 16 Feb 2021 02:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Feb 2021 02:42 PM IST
विज्ञापन
young man molested kabaddi player in stadium agra
अपराध - फोटो : अमर उजाला

आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को एक महिला कबड्डी खिलाड़ी से युवक ने छेड़छाड़ कर दी। खिलाड़ी ने युवक को चांटा मार दिया। आरोप है कि युवक ने खिलाड़ी से मारपीट कर दी। बचाने आई बहन को भी पीटा। 

विज्ञापन


आरोप यह भी लगाया गया कि आगरा के दो रेफरियों ने युवकों का साथ दिया। इस पर अन्य खिलाड़ी आ गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। बाद में पुलिस पहुंच गई। मगर, इससे पहले ही आरोपी भाग निकला। पुलिस दोनों रेफरियों को थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।    
विज्ञापन

    
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवा कल्याण विभाग की ओर से जोन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। सोमवार को आखिरी दिन था। शाम तकरीबन चार बजे स्टेडियम में अलीगढ़ और मेरठ के बीच कबड्डी मैच चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को मारा चांटा 
इस दौरान अलीगढ़ की कबड्डी खिलाड़ी ने स्टेडियम में मौजूद एक युवक पर छींटाकशी का आरोप लगा दिया। युवक आगरा का ही एक खिलाड़ी बताया गया है। महिला खिलाड़ी ने युवक को चांटा मार दिया। इस पर युवक ने भी महिला खिलाड़ी के साथ मारपीट कर दी। खिलाड़ी को बचाने उसकी बहन आई। आरोपी ने उसकी भी पिटाई कर दी। इसके बाद भाग निकला। 

अलीगढ़ की कबड्डी टीम के कोच ने आरोप लगाया कि आगरा के रेफरी ने युवक का साथ दिया। उसे भागने में मदद की। खिलाड़ी से मारपीट पर स्टेडियम में हंगामा हो गया। इस पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी भी जुट गए। सूचना पर थाना सदर की पुलिस पहुंची। 

पुलिस ने दोनों रेफरी को पकड़ लिया। सीओ सदर राजीव कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। विवाद के बाद देर रात तक दोनों रेफरी को छुड़ाने के लिए शहर के तमाम खेल एसोसिएशन के पदाधिकारी थाना सदर पहुंच गए। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed