{"_id":"65db75c8cdf76b299307dd8a","slug":"young-man-molested-his-younger-brother-wife-in-agra-police-have-registered-case-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पापी जेठ: छोटे भाई की पत्नी पर नियत हुई खराब, आधी रात कमरे में घुसा और करने लगा गंदी हरकतें; फिर जो हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पापी जेठ: छोटे भाई की पत्नी पर नियत हुई खराब, आधी रात कमरे में घुसा और करने लगा गंदी हरकतें; फिर जो हुआ
Mon, 26 Feb 2024 12:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:04 AM IST
सार
आगरा में छोटे भाई की पत्नी पर युवक की नियत खराब हो गई। वह आधी रात उनके कमरे में घुसा और गंदी हरकतें करने लगा। शोर मचाने पर बच्चे जग गए तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
महिला क्राइम (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक युवक ने अपने ही भाई की पत्नी से छेड़खानी की। शोर मचाने पर बच्चे जाग गए। विरोध पर उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना हरीपर्वत थाना क्षेत्र के वजीरपुरा की है। यहां के निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को घर से बाहर था। देर रात बड़ा भाई घर के अंदर आ गया। वह उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर बच्चे जग गए। उन्होंने विरोध किया तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
कुछ देर बाद वह भी घर पहुंच गया। इस पर भाई ने उसके साथ भी मारपीट की। इस दौरान पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हरीपर्वत थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन