फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man molested girl in agra

आगरा में युवती से छेड़छाड़: सिरफिरे युवक ने सरेराह पकड़ा हाथ, बोला- शादी नहीं की तो दे दूंगा जान

Tue, 08 Mar 2022 12:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 08 Mar 2022 12:11 PM IST
सार

पीड़ित युवक ने आरोपी युवक के खिलाफ थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि युवक कई दिनों से उसे परेशान कर रहा था। शादी करने का दबाव बनाता था। 

विज्ञापन
young man molested girl in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में सोमवार को एक युवती से युवक ने छेड़छाड़ कर दी। रास्ते में रोककर उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद शादी नहीं करने पर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। पीड़ित युवती ने पुलिस से शिकायत की। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन


आरोपी युवक ट्रांस यमुना कॉलोनी का रहने वाला है। एकतरफा प्यार में युवक कई दिनों से युवती को परेशान कर रहा था। युवती जब भी घर से निकलती उसका पीछा करता। सोमवार को आरोपी ने हद पार कर दी। युवती का रास्ता रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। 

विज्ञापन

शादी करने का बना रहा था दबाव

पीड़िता ने बताया कि वह सोमवार सुबह 10:15 बजे ट्रांस यमुना कॉलोनी जा रही थी। बृज पब्लिक स्कूल के पास रोहित नामक युवक मिल गया। हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। शादी का दबाव बनाने लगा। विरोध पर वह आत्महत्या की धमकी देने लगा। कहने लगा कि मुझसे शादी नहीं की, तो जहर खाकर जान दे दूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


युवती किसी तरह उससे पीछा छुड़ाकर घर पहुंची और पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। परिजन पीड़िता को लेकर थाना एत्माद्दौला पहुंचे। उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed