फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man misdeed with two and half year old girl in mainpuri

Mainpuri: रिश्तेदारी में आए युवक ने ढाई साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, गंभीर हालत में सैफई रेफर

Tue, 08 Nov 2022 03:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 08 Nov 2022 03:00 PM IST
सार

मैनपुरी में ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। घटना किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां रिश्तेदारी में आए युवक ने ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची की हालत गंभीर है। उसे उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन
young man misdeed with two and half year old girl in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात एक युवक ने रिश्तेदार की ही ढाई साल की पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के लहूलुहान हालत में मिलने के बाद आनन-फानन परिजन अस्पताल ले गए। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। एसपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

 
किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति के यहां रिश्तेदार आया हुआ था। देर शाम आरोपी घर के बाहर खेल रही रिश्तेदार की ढाई वर्षीय पुत्री को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। इसके बाद एक कमरे में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची खून से लथपथ मिली। बच्ची के साथ घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। 
विज्ञापन


Mathura: वृंदावन में अधेड़ ने छह साल की बच्ची से की दरिंदगी, कार्रवाई के डर से खाया जहर
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। देर रात ही आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही कुछ देर बाद आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से जेल भेजा गया है।

आरोपी ने की गुमराह करने की कोशिश

ढाई साल की मासूम दुष्कर्म के बाद चीख रही थी, वहीं काफी खून भी बह रहा था, आरोपी से जब परिजनों ने बच्ची के खून निकलने के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह गाड़ी से गिर गई है। जिस वजह से उसे चोट लगी है। इसके बाद आरोपी वहां से गायब हो गया, लेकिन जिला महिला अस्पताल में जब चिकित्सक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की जानकारी दी तो सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। 

आरोपी को दिलाएंगे कड़ी सजा

एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी ने जो दुष्कृत्य किया है, उसके लिए कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास रहेगा। मामले में जल्द से जल्द चार्जशीट पेश की जाएगी, इसके अलावा प्रभावी पैरवी भी की जाएगी, ताकि अपराधी को न्यायालय से कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने तत्परता के साथ गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed