{"_id":"5b3e12404f1c1bc3248b49bb","slug":"young-man-married-his-minor-niece-in-temple-of-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग भतीजी को भगा ले गया चाचा, तीन महीने बाद पकड़े गए तो सामने आई ये सच्चाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग भतीजी को भगा ले गया चाचा, तीन महीने बाद पकड़े गए तो सामने आई ये सच्चाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 05 Jul 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के एक गांव के रहने वाले युवक ने मुंहबोली नाबालिग भतीजी के साथ शादी कर ली। एक-दूसरे के प्यार में पागल दोनों ने दिल्ली जाकर एक मंदिर में सात फेरे ले लिए।
परिजनों के मुताबिक लड़की अभी नाबालिग है। शिकायत के बाद पुलिस ने बुधवार को युवक और किशोरी को बरसाना स्थित राणा की बगीची के पास से गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद किशोरी परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी चाचा को जेल भेज दिया। परिजनों के अनुसार गांव का युवक छोटू, किशोरी का मुंहबोला चाचा है।

आरोपी चाचा को भेजा जेल
किशोरी के परिजनों ने बताया कि 27 मार्च को छोटू घर आया और उनकी 17 वर्षीय लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर ले गया। पीड़ित पिता ने थाना बरसाना में नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।
थाना प्रभारी सुनील तोमर ने बताया कि युवक और किशोरी को बगीची के निकट से गिरफ्तार कर लिया है। घर से भाग जाने के बाद दोनों ने दिल्ली के एक मंदिर में शादी कर ली।
इसके बाद युवक और किशोरी गुरुग्राम में रहने लगे। दोनों न्यायालय में कोर्ट मैरिज के लिए जा रहे थे। तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। लड़की अपने चाचा के साथ रहने की जिद पर अड़ी है।
पुलिस ने बयान लेने के बाद लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया है। वहीं आरोपी युवक को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।