{"_id":"63af19013b3b12126819af3d","slug":"young-man-made-stunt-video-standing-on-bonnet-of-thar-on-highway-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार थार के बोनट पर स्टंट: हाइवे पर दोनों हाथ हवा में लहराकर युवक ने बनवाया वीडियो, गाड़ी सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार थार के बोनट पर स्टंट: हाइवे पर दोनों हाथ हवा में लहराकर युवक ने बनवाया वीडियो, गाड़ी सीज
Fri, 30 Dec 2022 11:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:56 PM IST
सार
आगरा में थार के बोनट पर युवक के स्टंट करने का वीडियो सामने आया है। युवक पहले तो हाइवे पर तेज रफ्तार पर चल रही थार के बोनट पर खड़ा बैठ गया। बाद में बोनट पर खड़े होकर हाथ ऊपर करके शोर मचाया। आगे चल रहे युवक के साथी दूसरी गाड़ी से वीडियो बना रहे थे।
विज्ञापन
स्टंट करता युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुक्रवार को सामने आया एक मिनट छह सेकंड का वीडियो किरावली थाना क्षेत्र का है। वीडियो बनवाने के बाद किसी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। स्टंटबाज युवक की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
किरावली थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिस थार जीप पर युवक सवार था। उसके मालिक राजस्थान के नागौर निवासी प्रकाश हैं। गाड़ी को सीज किया गया है। वहीं आरोपी युवक की पहचान स्टेशन रोड, किरावली निवासी सुनील के रूप में हुई है। वह फरार है। मुकदमा दर्ज कर किया गया है। युवक की हरकत हादसे का सबब भी बन सकती थी।
विज्ञापन
आजकल महज रील बनाने या सोशल मीडिया पर लाइक व कमेंट पाने के लिए युवा खतरनाक स्टंट करके जान जोखिम में डाल रहे हैं। इससे पहले भी ऐसे स्टंट के कई वीडियो सामने आ चुके हैं। ऐसे वीडियों भी सामने आ चुके हैं, जिसमें युवा अपनी जान तक गंवा चुके हैं। इसके बाद भी वह ऐसे खतरनाक स्टंट करके जान जोखिम में डालते हैं।
विज्ञापन