{"_id":"68047142717d68b9090fdb84","slug":"young-man-made-life-difficult-for-four-b-tech-girl-students-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बीटेक की चार छात्राओं के साथ ऐसी हरकत, घर से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाईं...पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बीटेक की चार छात्राओं के साथ ऐसी हरकत, घर से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाईं...पुलिस ने दर्ज किया केस
Sun, 20 Apr 2025 09:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 20 Apr 2025 09:30 AM IST
सार
बीटेक की चार छात्राओं का एक युवक ने जीना दुश्वार कर दिया। आलम ये था कि छात्राएं कॉलेज जाने से भी डरने लगीं। एक छात्रा के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही चार छात्राओं को एक युवक ने रात के समय घर के बाहर आकर गालियां दीं। मकान मालिक के साथ बाहर निकलीं तो अश्लील इशारे किए। विरोध पर जान मारने की धमकी दी। एक छात्रा के पिता की शिकायत पर थाना न्यू आगरा में केस दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता फिरोजाबाद जिले के हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी आगरा से बीटेक कर रही है। तीन अन्य छात्राओं के साथ दयालबाग में रहती हैं। 16 अप्रैल की रात 11 बजे पड़ोसी अरुण कुमार घर के बाहर आकर गालियां देने लगा।
काफी देर तक सुनने के बाद चारों छात्राएं मकान मालकिन के साथ बाहर आईं। तो आरोपी अश्लील हरकतें कर इशारे करने लगा। जान से मारने की धमकी दी। इससे छात्राएं डर गईं। कॉलेज जाना बंद कर दिया। न्यू आगरा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।