फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man lost money on pretext of earning lakhs sitting at home

UP: घर बैठे लाखों कमाने का झांसा...युवक ने दांव पर लगाई रकम, फिर पता लगा ऐसा सच; पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Sun, 13 Apr 2025 01:45 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 13 Apr 2025 01:45 PM IST
सार

घर बैठे सवालों के जवाब देकर लाखों रुपये कमाएं। कुछ इसी तरह का झांसा देकर युवक से ठगी हुई। सच पता लगने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
young man lost money on pretext of earning lakhs sitting at home
cyber scam - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एप के माध्यम से सवालों के जवाब देकर घर बैठे लाखों रुपये कमाने के चक्कर में एक युवक ने 15 हजार रुपये गवां दिए। बाद में पता चला कि कंपनी वालों ने एप चलाने के लिए सरकार से अनुमति नहीं ली है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाने में एप के संस्थापक निदेशकों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र के कैंट निवासी स्टीफन नेल्सन ने पुलिस को बताया कि उन्होंने प्रोबो एप का ऑनलाइन विज्ञापन देखा था। लिखा था कि घर बैठे सवालों के जवाब देकर लाखों रुपये कमाएं। कंपनी रोजाना एक करोड़ विजेताओं को 50 करोड़ देने का दावा कर रही थी। खुद के तीन करोड़ उपभोक्ता भी बताए थे। यह पढ़कर उन्होंने भी भरोसा कर लिया।
विज्ञापन


एप डाउनलोड कर सवालों के जवाब देने लगे। रुपये तो मिले नहीं 15 हजार रुपये और चले गए। बाद में पता चला कि कंपनी के निदेशकों ने सरकार से अनुमति नहीं ली है। साइबर थाना पुलिस ने गुरुग्राम की कंपनी और उसके संस्थापक निदेशकों सचिन गुप्ता, आशीष गर्ग और श्वेता शर्मा पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे होता है एप डाउनलोड
प्रोबो एप को आप प्ले स्टोर से डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। उसकी वेबसाइट पर जाकर आपको एपीके फाइल मिलेगी। इस तरह अननोन सोर्स के माध्यम से भी एप डाउनलोड करनी होती है। लोग घर बैठे कमाने के चक्कर में एप डाउनलोड कर लेते हैं। फिर ठगी का शिकार हो जाते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed