फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man less than half his age misbehaved with an old woman in etah up news

इंसानियत शर्मसार: वृद्ध महिला पर बिगड़ी आधी से भी कम उम्र के युवक की नियत, हैवानियत की हदें कीं पार

Mon, 08 May 2023 04:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 May 2023 04:26 PM IST
सार

वृद्ध महिला नदी किनारे बकरियों के लिए चारा लेने के लिए जा रही थी, तभी रास्ते में गांव के ही युवक ने उसे पकड़ लिया। आरोपी युवक ने वृद्धा के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला।
 

विज्ञापन
young man less than half his age misbehaved with an old woman in etah up news
डेमो इमेज

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। निधौली कलां थाना क्षेत्र के एक गांव में 65 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ उसके बेटे से भी कम उम्र के युवक ने दुष्कर्म किया। वृद्धा चारा लेने के लिए नदी किनारे गई थी, तभी वारदात को अंजाम दिया। वृद्धा के पुत्र ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

आरोपी की उम्र महज 22 साल

पीड़ित वृद्धा के पुत्र ने गांव के ही रंजीत कुमार (22) के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पांच मई को 65 वर्षीय मां गांव के पास ही ईशन नदी के किनारे बकरियों के लिए चारा लेने गई थी। सुबह करीब 10 बजे जब नदी किनारे पहुंची तो पहले से गांव का ही रंजीत मिला। उसने वृद्ध मां को घेर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - घर में युवक की नृशंस हत्या: आवारा कुत्तों ने चेहरा नोंच खाया, मुंह में खून लगा देख ग्रामीणों को चला पता

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध के दौरान वृद्धा को लगीं चोंटे 

इस दौरान वृद्धा ने विरोध किया, लेकिन वह कुछ भी न कर सकी। छटपटाने के दौरान वृद्धा के चोंटे भी लगी हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। जिसके बाद पीड़िता घर पहुंची और परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। 

ये भी पढ़ें - मैनपुरी की 'गालीबाज' जेलर: कोमल मंगलानी का एक और वीडियो वायरल, सिंघम स्टाइल में बनाई रील

मुकदमा हुआ दर्ज  

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें - दंपती के बीच दरार: पत्नी ने वापस मांगे गिफ्ट, पति ने थमा दिया खाने और नारियल पानी का बिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed