फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man left home due to fear of influential people

Agra News: रसूखदारों के डर से युवक ने छोड़ा घर

Fri, 20 Dec 2024 05:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 20 Dec 2024 05:45 PM IST
विज्ञापन
Young man left home due to fear of influential people
- घर में घुसकर लाठी डंडों से पीटा, कुर्रा थाने में दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। रसूखदारों का खौफ इतना है कि थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव मकियानी निवासी युवक घर छोड़ चुका है। आरोपी घर में नहीं घुसने दे रहे है। वह डर की वजह से छिपकर अपने किसी परिचित के यहां सो रहा है। आरोपी उसके भतीजे के साथ गाली गलौज कर चुके हैं वहीं उसे घर में घुसकर पीटा गया है। पीड़ित ने थाना कुर्रा में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव मकियानी निवासी रामदूत ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस को बताया कि 18 दिसंबर की शाम को उनका भतीजा सुमित अपने चाचा नीरज के घर पर बैठा हुआ था। तभी रसूखदार लोग वहां पहुंचे और उसको गालियां देने लगे। भतीजा चुपचाप उनकी अभद्रता बर्दाश्त करता रहा और वहां से चला आया।
विज्ञापन

19 दिसंबर की शाम को उक्त आरोपियों ने घर आकर उनके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उन्हें लाठी-डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अब आरोपी उसे घर में भी घुसने नहीं दे रहे हैं। वह डर की वजह से गांव के एक परिचित के घर पर सो रहे हैं। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। जिसके चलते वह व परिजन दहशत में हैं। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed