फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man killed In the hotel

होटल में बुलंदशहर के युवक की हत्या

Sun, 01 Feb 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 01 Feb 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
चक्कीपाट स्थित होटल रंगोली में ठहरे बुलंदशहर के युवक का शव शनिवार सुबह कमरे के टॉयलेट में नग्नावस्था में मिला। उसके गले पर चोट के निशान थे। गला घोंटकर हत्या करने की आशंका जताई गई है। कमरे में ठहरी उसकी कथित पत्नी फरार है। पुलिस ने घरवालों को सूचना दे दी है। पूछताछ के लिए कुछ होटल कर्मियों को हिरासत में लिया है। बताया गया कि वह अकसर इसी होटल में ठहरता था।
विज्ञापन

होटल के मैनेजर विक्की ने बताया कि शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे बुलंदशहर, सिकंदराबाद के मेर बादशाहपुर निवासी अनिल कुमार (34) पुत्र बाबू एक महिला के साथ आया था। महिला को उसने पत्नी बताया था। आईडी जमा कराने के बाद उसे होटल के प्रथम तल पर कमरा नंबर 206 दे दिया गया। शनिवार सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे होटल के किचन में काम करने वाले कर्मचारी किशन ने आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर उसने धक्का मारा तो दरवाजा खुल गया। कमरे के अटैच टॉयलेट का गेट भी खुला पड़ा था। अनिल कुमार का शव पड़ा था। उसके साथ आई महिला लापता थी। सूचना पर सीओ सदर असीम चौधरी पुलिस बल के साथ होटल में पहुंचे। पुलिस ने कमरे से युवक का बैग और महिला के कपड़े बरामद किए, लेकिन अनिल का मोबाइल गायब था। महिला अनिल का मोबाइल समेत अन्य सामान समेट ले गई।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि अनिल फरीदाबाद स्थित एशियन मेडिकल ऑफ साइंस इंस्टीट्यूट में काम करता था। वह अकसर आगरा में दवा की खरीदारी करने आता था। इसी होटल में रुकता था। पुलिस ने होटल का रजिस्टर आदि रिकार्ड कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, बैग में मिले कुछ कागजों पर लिखे मोबाइल नंबर से युवक के घरवालों को जानकारी दी गई। परिवारीजनों से बातचीत में पता चला है कि युवक के साथ ठहरी महिला उसकी पत्नी नहीं थी। मृतक के गले पर निशान से प्रतीत होता है कि मफलर आदि से गला घोंटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed