फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man killed in road accident before his sister marriage in etah

बहन की शादी के दिन सड़क हादसे ने ली जान, डोली से पहले उठी भाई की अर्थी

Sat, 09 Feb 2019 06:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Feb 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
young man killed in road accident before his sister marriage in etah
road accident
एटा जिले में शुक्रवार की रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने पिता के साथ बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था, तभी उसकी बाइक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। हादसे में मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। वहीं, मृतक की चचेरे बहन की आज ही शादी है, लेकिन हादसे ने सारी खुशियां काफूर कर दी। जिस घर से डोली उठने वाली थी, उससे पहले वहां से अर्थी उठी।  
विज्ञापन


थाना जलेसर क्षेत्र के गांव समोखर निवासी मुनेश उर्फ छोटू (21) अपने पिता फतेहसिंह के साथ बाइक पर सवार होकर कस्बा जलेसर से सामान लेकर घर लौट रहा था। पिता के साथ वो जलेसर क्षेत्र के पटना बंबा के पास पहुंचा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर ही तोड़ा दम

उसी समय ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे पिता-पुत्र घायल हो गए। कुछ देर बाद मुनेश ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया। हालांकि चालक मौके से फरार हो गया है। 

शनिवार को मृतक मुनेश की चचेरी बहन ज्योति की शादी है। शादी से एक दिन पहले गांव के लोगों की दावत थी। उसी का सामान लेने के लिए पिता पुत्र जलेसर गए थे। परिजनों ने बताया कि ज्योति की मारहरा क्षेत्र के नगला भीम से बारात आनी है। 

इसे लेकर घर में खुशी का माहौल था। युवक की मौत के बाद खुशी का माहौल गमगीन हो गया। बहन को डोली में बैठाने से पहले ही भाई की अर्थी उठने से आंखें नम हो गईं। वहीं घटना के बाद शादी की औपचारिकता पूरी कर बेटी को ससुराल विदा किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed