फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man jumped into the canal divers are searching

Firozabad Crime: युवक ने नहर में लगा दी छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश; चर्चाओं में कहानी कुछ और ही

Wed, 05 Jul 2023 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 05 Jul 2023 12:04 AM IST
सार

युवक चूड़ी का कारीगर है। उसने पुल से नहर में छलांग लगा दी। चर्चा है कि पुलिस उसे जीप में पकड़कर ले जा रही थी, उसी दौरान वह जीप से निकला और नहर में कूद गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
 

विज्ञापन
young man jumped into the canal divers are searching
नहर के पुल से छलांग लगा दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिकोहाबाद में मंगलवार को फिरोजाबाद के दक्षिण थाने के मोहल्ला भीम नगर के एक युवक ने शिकोहाबाद की भूड़ा नहर के पुल से छलांग लगा दी। युवक के नहर में कूदने की जानकारी होते ही एसपी सिटी सहित बड़ी संख्या में थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आगरा से पीएसी गोताखोरों को बुलाया। युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


 

थाना दक्षिण के मोहल्ला भीमनगर गली नंबर तीन निवासी गुलाब सिंह चूड़ी का काम करते हैं। गुलाब सिंह के चार बच्चों में दूसरे नंबर का संजय जाटव (22) है। पुलिस का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शिकोहाबाद की भूड़ा नहर के पास एक युवक मोबाइल हाथ में लेकर बात करता दौड़ता हुआ आया। उसने भूड़ा नहर पुल से छलांग लगा दी। युवक को नहर में कूदता देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया। लेकिन तब तक युवक नहर में कूद गया। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाया लेकिन तेज बहाव होने के कारण गोताखोर नहर में नहीं उतरे। इसके बाद आगरा पीएसी के गोताखोरों को सूचना दी। चार बजे गोताखोर नहर पर युवक की तलाश के लिए उतरे। शिकोहाबाद के प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि करीब दो बजे कंट्रोल रुम से मुझे सूचना मिली थी कि एक युवक नहर में कूदने जा रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू करा दी है। एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक नहर में कूद कर आत्महत्या करने वाला है। सूचना पर थाना पुलिस और अन्य पुलिस को सक्रिय किया, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, युवक नहर में कूद चुका था। तलाश की जा जारी है। उन्होंने बताया कि युवक का अपने परिवार और चचेरे भाइयों से विवाद चल रहा था। गृह कलह से तंग आकर उसने नहर में छलांग लगा दी है।
 
विज्ञापन

यह चर्चा रही जोरों पर

युवक के नहर में छलांग लगाने के बाद क्षेत्र में यह चर्चा जोरों पर है कि युवक को पुलिस पकड़ कर शिकोहाबाद ला रही थी। तभी युवक ने जीप से मौका मिलते ही नहर में छलांग लगा दी। बताया जाता है कि युवक के पिता पर मुकदमा दर्ज हैं, जिसकी वजह से युवक को पुलिस हिरासत में लेकर आ रही थी। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहा है।

यह हैं अनसुलझे सवाल

- अगर पुलिस को जानकारी नहीं थी तो नहर में कूदने वाले युवक की शिनाख्त आखिर पुलिस ने किससे की।
- पुलिस का कहना कि 112 पर सूचना मिली थी एक युवक नहर में कूदकर आत्महत्या करने वाला है। वह कितने बजे मिली।
- 112 पर सूचना किसने दी, क्या संजय ने खुद ही कूदने से पहले पुलिस को बताया था कि वह कूदने जा रहा है।
- इलाकाई लोगों का कहना कि दो बजे तक संजय मोहल्लें में देखा गया था। फिर आखिर वह किस स्पीड से 20 किमीं दूर भूडा नहर कैसे पहुंचा।
- भीमनगर के लोगों का कहना कि पुलिस जब आई थी तब पिता को पुलिस ले गई, लेकिन उस दौरान पुत्र भी गली में देखा गया था।
- युवक अगर जान देने की नीयत से कूदता तो पास में ही सोफीपुर में यमुना या फिर कोई दूसरा रास्ता अख्तियार कर सकता था।
- इसके पहले कभी नहर में कूदने की सूचना पर भारी संख्या में फोर्स क्यों नहीं पहुंचा, पुलिस आखिर इतनी अलर्ट क्यों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed