फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man jumped in Yamuna river due to not getting government job in agra

Agra : मम्मी-पापा माफ करना, मैं सरकारी नौकरी नहीं पा सका..., यह लिख यमुना में कूदा युवक

Mon, 01 Aug 2022 09:31 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Aug 2022 09:31 AM IST
सार

यमुना में कूदने वाला युवक सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। नौकरी न मिलने से परेशान था। यमुना में कूदने से पहले उसने व्हाट्सएप स्टेट्स पर खुदकुशी की बात लिखी है। 

विज्ञापन
young man jumped in Yamuna river due to not getting government job in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू आगरा थाना क्षेत्र के नगला तल्फी में रविवार रात को सेना भर्ती की तैयारी कर रहा युवक यमुना में कूद गया। वह नौकरी न मिलने से परेशान था। उसने कूदने से पहले व्हाट्सएप स्टेट्स पर खुदकुशी के बारे में लिखा है। उसका मोबाइल और चप्पल नाव में रखे मिले हैं। देर रात पुलिस युवक की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन


थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि युवक कर्मवीर सिंह पौनिया सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। उसके परिजनों ने बताया कि उसे सरकारी नौकरी नहीं मिल पा रही थी। इस कारण वह कई दिनों से परेशान था। 

विज्ञापन

मम्मी-पापा माफ करना..

रात को कर्मवीर के यमुना में कूदने की जानकारी परिजन को मिली। यह खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कर्मवीर ने अपने व्हाट्सएप स्टे्टस पर लिखा कि मम्मी-पापा माफ कर दो। मैं कोई सरकारी नौकरी नहीं पा सका। खुदकुशी कर रहा हूं। इस पर पुलिस ने यमुना में तलाश की। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि युवक तैरना भी जानता है। अंधेरे के कारण तलाश नहीं हो सकी। सोमवार की सुबह युवक की तलाश फिर कराई जा रही है। युवक की तलाश में बड़ी संख्या में गांव के लोग भी पहुंच गए। हालांकि अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed