फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man jailed before his marriage in agra

आगरा: दूल्हा बनकर जाना था ससुराल, पहुंच गया जेल, जानिए क्या है पूरा मामला

Thu, 29 Apr 2021 09:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 Apr 2021 09:17 PM IST
सार

आरोपी युवक ने थाना सदर क्षेत्र में एक युवती से मोबाइल लूटा था। सीसीटीवी कैमरे में यह वारदात कैद हो गई थी। बुधवार रात पुलिस ने आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन
young man jailed before his marriage in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा में पुलिस ने बुधवार रात को सीओडी तिराहे पर चेकिंग के दौरान दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक की 12 मई को शादी थी। उसने एक महीने पहले एक युवती से मोबाइल लूटा था। सीसीटीवी फुटेज में वह साथी सहित कैद हो गया था। उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने दोनों से लूट के तीन मोबाइल और चेन बरामद की है। नशे का पाउडर भी आरोपियों से मिला। पुलिस ने दोनों को जेल भेजा है। 

विज्ञापन


थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि गुम्मट तख्त पहलवान निवासी रिचा चाहर 27 मार्च को मधु नगर जा रही थीं। रास्ते में उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। इस पर मोबाइल पर बात करने लगीं। मधु नगर स्थित गुरुद्वारा के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने हाथ पर झपट्टा मारकर उनका मोबाइल लूट लिया था। घटना का पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिला था। इस पर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। 
विज्ञापन


बुधवार रात को ढाई बजे सीओडी चौकी के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी ग्वालियर मार्ग की ओर से एक बाइक आती नजर आई। चेकिंग में रुकने का इशारा करने पर बाइक सवार दोनों लोगों ने बाइक को मोड़कर ले जाने का प्रयास किया। मगर, बाइक फिसल गई। इस पर आरोपियों को पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में बाइक चलाने वाले अपना नाम अनुराग इंदौलिया निवासी गांव अभैदोपुरा, किरावली और दूसरे ने किशन चाहर निवासी नगला बीच, मलपुरा बताया। दोनों लूट करते हैं। उनके पास से तीन मोबाइल, एक चेन और 350 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद तीन मोबाइल में से एक मोबाइल पूर्व में रिचा चाहर से लूटा गया था। 

लूट की रकम से करते हैं अय्याशी 
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि अनुराग इंदौलिया और उसका साथी किशन मोबाइल, चेन और पर्स की लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। लूट के सामान को बेचकर रकम मिलने पर अपने शौक पूरे करते हैं। किशन की गर्लफ्रेंड है, जबकि अनुराग की शादी होने वाली है। 12 मई को बरात जाने वाली थी। इसके लिए उसके घर में तैयारी चल रही है। 

उसे दो साल पहले भी सदर पुलिस ने लूट के मामले में जेल भेजा था। छह महीने जेल में रहा था। जमानत पर बाहर आने के बाद उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा थाना अछनेरा में दर्ज हुआ। तब भी उसे जेल भेजा गया था। अब फिर से जमानत पर छूटने के बाद लूट की वारदात को अंजाम देने में लगा हुआ था। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed