फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man In Police Choki Shoot Video Goes Viral Agra News

आगरा पुलिस चौकी में युवक की हरकत: दरोगा की कुर्सी पर बैठकर किया कुछ ऐसा, 29 सेकंड का वीडियो हुआ वायरल

Sat, 12 Aug 2023 06:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Aug 2023 06:08 AM IST
सार

वीडियो सामने आने के बाद अधिकारियों ने थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। रील बनाने वाला युवक हत्या के मुकदमे में जेल काट चुका है।
 

विज्ञापन
Young man In Police Choki Shoot Video Goes Viral Agra News
पुलिस चौकी में बनाई रील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला की फाउंड्री नगर चौकी में एक युवक ने रील बनाई। चौकी प्रभारी की कुर्सी पर भी बैठ गया। रील वायरल हो गई। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। रील बनाने वाला युवक हत्या के मुकदमे में जेल काट चुका है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 29 सेकंड का है। इसमें युवक चौकी प्रभारी की कुर्सी पर बैठा है। वीडियो में गाना भी सुनाई दे रहा है। वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए डीसीपी सिटी सूरज राय ने जांच के आदेश किए। वीडियो खंदौली के नगला मट्टू निवासी नितिन उपाध्याय ने बनाया था। यह इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

निलंबित कराने की दी थी धमकी

फाउंड्री नगर चौकी के प्रभारी निशांत राघव ने सरकारी कार्य में बाधा, जान से मारने की धमकी, ऑफिशियल सिक्रेट्स एक्ट और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें लिखा कि आरोपी छह अगस्त की दोपहर तकरीबन दो बजे चौकी पर आया था। उसका चालचलन उन्हें अच्छा नहीं लगा। उसे चौकी से जाने के लिए बोल दिया। इससे वो आवेश में आ गया। निलंबित कराने की धमकी देने लगा। बाद में जानकारी हुई कि पुलिसकर्मियों की गैर मौजूदगी में चौकी में वीडियो बनाया। उनकी कुर्सी पर भी बैठ गया। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चर्चा है कि आरोपी पुलिस का खास है। जिस दिन उसने वीडियो बनाया उससे कुछ देर पहले पुलिसकर्मियों को पार्टी दी थी। इसी बीच वीडियो बना लिया।
 

आरोपी के खिलाफ दो मुकदमे

थाना खंदौली के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा ने युवक के बारे में पता किया। सामने आया कि नितिन उपाध्याय वर्ष 2016 में हत्या के मुकदमे में जेल गया। जमानत पर छूटकर आया। उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा भी दर्ज है।
 

रील पड़ रही भारी

रील बनाने का यह पहला मामला नहींं है। रील के चक्कर में पुलिस कई पर कार्रवाई कर चुकी है। सिकंदरा में कारों से स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ था। इस पर पुलिस ने छह कार जब्त की थीं। पांच आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई थी। ट्रांस यमुना में भी कारों को सीज किया था। आगरा फोर्ट स्टेशन पर रेलवे लाइन पर रील बनाने पर मां-बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अलावा छत्ता में यमुना के किनारे पर तमंचे से फायर करने पर युवक को गिरफ्तार किया था। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में एक युवक ने व्हाटसएप डीपी में तमंचे के साथ फोटो लगाई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed