{"_id":"67af7f6104aae2cab90a47f8","slug":"young-man-hit-by-vehicle-carrying-dj-during-wedding-procession-dies-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-132016-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बरात में युवक डीजे लदे वाहन की चपेट में आया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बरात में युवक डीजे लदे वाहन की चपेट में आया, मौत
Fri, 14 Feb 2025 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
मृतक दिनेश चंद्र का फाइल फोटाे
बेवर (मैनपुरी)। गांव भरतपुर से ऊसराहार औरेया एक शादी समारोह में गए युवक की डीजे लदे वाहन (पिकअप) की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के बाद घर में चीख पुकार मच गई। हादसा बरात चढ़ने के दौरान हुआ। परिजन ने बगैर पोस्टमार्टम के ही अंतिम संस्कार कर दिया।
नवीगंज चौकी क्षेत्र के गांव भरतपुर निवासी छोटे लाल की बरात बृहस्पतिवार को औरेया ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर में गई थी। बरात में गांव निवासी दिनेश चंद्र शाक्य भी गए थे। देर शाम को घुड़चढ़ी के दौरान दिनेश डीजे लदी हुई पिकअप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद समारोह स्थल पर अफरा तफरी मच गई। घायल को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया। वहां से आगरा ले जाते समय मौत हो गई। दिनेश खेतीबाड़ी कर पत्नी व अन्य परिजन का भरण पोषण कर रहे थे। उनकी मौत के साथ ही परिवार के सामने भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। परिजन ने शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार किया।