फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man get indo tibetan border police job by fake certificate cbi came for enquiry

फर्जी प्रमाणपत्र से नौकरी की जांच करने आई सीबीआई टीम, ग्रामीणों ने घरी पुलिस चौकी

Tue, 14 May 2019 05:17 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 14 May 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
young man get indo tibetan border police job by fake certificate cbi came for enquiry
पुलिस चौकी पर हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
भारत तिब्बत सीमा पुलिस में एक युवक पर फर्जी प्रमाण पत्र से नौकरी लेने का आरोप है। इसकी जांच के लिए जब सीबीआई टीम पहुंची तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस चौकी पर पहुंचकर घेराव कर लिया। करीब एक घंटे के बाद पुलिस ने समझाबुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया। 
विज्ञापन


मैनपुरी जनपद में कुसमरा क्षेत्र के गांव नगला दिनी निवासी रामदीन शाक्य पुत्र रमेशचंद्र शाक्य पर आईटीबीपी में फर्जी दस्तावेज तैयार कर नौकरी लेने का आरोप है। आरोप है कि उन्होंने जाति और निवासी प्रमाण पत्र फर्जी लगाए हैं। इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच चल रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को सीबीआई टीम चौकी पुलिस के साथ जांच के लिए गांव पहुंची। यहां ग्रामीणों और चौकी पुलिस के बीच विवाद हो गया। ग्रामीणों ने सीबीआई टीम पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए चौकी का घेराव कर लिया। करीब एक घंटे तक तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed