फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man found dead near agra delhi highway in mathura

मथुरा: युवक की गला घोंटकर हत्या, आगरा-दिल्ली हाईवे किनारे फेंका शव

Mon, 18 Jan 2021 05:40 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Jan 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
young man found dead near agra delhi highway in mathura
मथुरा: हाईवे किनारे पड़ा युवक का शव, जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मथुरा जिले के थाना छाता क्षेत्र में सोमवार सुबह खून से लथपथ युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। हत्यारों ने गमछे से गला घोंटने के साथ ही चेहरे को तेज धारदार हथियार से वार किए हैं। मृतक के दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में कुलजीत लिखा है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्र से गायब युवकों की जानकारी ले रही है। 

विज्ञापन


कोतवाली छाता पुलिस के अनुसार आगरा-दिल्ली हाईवे किनारे खून से लथपथ युवक का शव मिलने की सूचना पर सोमवार सुबह पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव के आसपास तलाशी ली तो कपड़ों के अलावा कुछ ऐसा नहीं मिला, जिससे मृतक की शिनाख्त में मदद मिल सके। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


कोतवाल छाता रवि त्यागी ने बताया कि 30 साल के युवक की गला घोंटकर हत्या की गई है। गले में गमछा बंधा हुआ है। तेज धारदार हथियार से चेहरे के दाहिने तरफ वार किए गए हैं। फिलहाल मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हुई है। अंग्रेजी में मृतक के दाहिने हाथ पर कुलजीत लिखा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली का निशान शरीर में कहीं नहीं मिला। एसपी देहात श्रीश चंद्र ने घटनास्थल का निरीक्षण कर थाना पुलिस को घटना के खुलासे के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और साफ होगी। 

हत्या से पहले पिलाई गई शराब, फिर घोंटा गला !
युवक की हत्या करने से पहले उसे शराब पिलाई गई होगी। उसे गाड़ी में लाते वक्त रास्ते में गला घोंटा गया होगा। फिर यहां जंगल में शव फेंकने से पहले धारदार हथियार से चेहरे पर वार किए गए। खून और मांस के पड़े लोथड़े कुछ यही बया कर रहे हैं। पुलिस भी ऐसा ही मानकर चल रही है। गाड़ी के पहिये के निशान तो पुलिस को नहीं मिले हैं। हो सकता है कि ओस के कारण निशान मिट गए होंगे। 

कंबल और कपड़े मिले शव के पास
युवक के शव के आसपास पुलिस को कंबल, तौलिया, लोअर, पैंट और शर्ट मिली है। इसके अलावा ऐसा कुछ नहीं मिला कि उसकी पहचान हो सके। पुलिस मृतक को जनपद से बाहर का मानकर भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed