{"_id":"6236f2c572f29054cb6848e0","slug":"young-man-fell-in-chambal-river-due-to-slipping-two-friends-who-jumped-to-save-him-also-drowned","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में बड़ा हादसा: पैर फिसलने से चंबल नदी में गिरा युवक, बचाने के लिए कूदे तीन दोस्त डूबे, तीनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में बड़ा हादसा: पैर फिसलने से चंबल नदी में गिरा युवक, बचाने के लिए कूदे तीन दोस्त डूबे, तीनों की मौत
Sun, 20 Mar 2022 02:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 20 Mar 2022 02:55 PM IST
सार
गोताखोरों ने युवकों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। युवकों को नदी से बाहर निकाल लिया गया, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
चंबल नदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कस्बे के समीप चंबल नहर में डूबने से रविवार दोपहर एक ही परिवार के तीन छात्रों अंकित (15), भोला (18) और शिवा (15) की मौत हो गई। तीनों छात्र अन्य दोस्तों के साथ नहर की ओर घूमने गए थे। पैर फिसलने पर एक छात्र के डूबने पर उसे बचाने की कोशिश में दो और डूब गए। गोताखोरों ने तीनों को बाहर निकाला। मगर, तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। घटना से परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक शिवा, भोला और अंकित( फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
अंकित के चाचा शत्रुघ्न भदौरिया ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर तकरीबन 12 बजे अंकित, भोला, शिवा, गोलू, नीशू और दीपक चंबल नहर के पास घूमने पिनाहट गए थे। नहर किनारे घूमने के दौरान पैर फिसलने से अंकित नहर में गिरकर डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए गोलू, भोला, शिवा नहर में कूद गए।
इस दौरान चारों नहर के तेज बहाव में डूबने लगे। दीपक और नीशू ने अंगोछा फेंककर गोलू को बचा लिया। अंकित, शिवा और भोला डूब गए। चीख पुकार सुनकर लोग जुट गए। पुलिस के पहुंचने पर नहर को बंद कराया गया। गोताखोरों ने तकरीबन आधा घंटे की मशक्कत के बाद तीनों को नहर से बाहर निकाला। तीनों को सीएचसी पिनाहट लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी रेफर कर दिया गया।
पूर्व प्रधान गजेंद्र भदौरिया ने बताया कि डॉक्टरों ने अंकित, शिवा और भोला को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष पिनाहट कुलदीप कुमार ने बताया कि शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जांच की जा रही है।

मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह
- फोटो : अमर उजाला