मौत का लाइव वीडियो: आगरा में मिठाई की दुकान पर काम करते करते गिरा युवक, टूट गईं सांसें
आगरा में मौत का लाइव वीडियो सामने आया है। यहां एक मिठाई की दुकान पर काम करते करते युवक अचानक गिर गया। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता उसकी मौत हो गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार को युवक की मौत का लाइव वीडियो सामने आया है। यहां जसवीर उर्फ वीरू (25) नाम का युवक एक मिठाई की दुकान पर काम कर रहा था। काम करते करते अचानक गिर जाता है। मौजूद साथी उसे उठाने के लिए आगे बढ़ते हैं। लेकिन वह कोई हरकत नहीं कर रहा था। इस पर साथी उसे आनन फानन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
माना जा रहा है कि हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई है। हालांकि असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चल सकेगी। इस तरह अचानक मौत से उसके साथ में काम करने वाले लोग हैरान हैं। वह सदमे में हैं। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर एकत्र हुए मोहल्ले के लोग परिजन को ढांढस बंधाते रहे। घटना कमला नगर थाना क्षेत्र की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.