फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man fainted due to gas geyser in bathroom in firozabad

Firozabad: बाथरूम में गैस गीजर के कारण युवक हुआ बेहोश, आईसीयू में कराना पड़ा भर्ती

Sun, 18 Dec 2022 06:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 18 Dec 2022 06:16 PM IST
सार

फिरोजाबाद में एक युवक बाथरूम में नहाते वक्त बेहोश हो गया। एक घंटे बाद परिजनों को पता चला। बताया गया है कि बाथरूम में गैस गीजर से बनी गैस के कारण युवक बेहोश हुआ था। 

विज्ञापन
young man fainted due to gas geyser in bathroom in firozabad
कई घंटे बाद युवक को आया होश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में गैस गीजर से बेहोश होने का एक और मामला सामने आया है। हाजीपुरा निवासी युवक बाथरूम में नहाते समय बेहोश होकर गिर पड़ा। एक घंटे तक वह बाथरूम से बाहर नहीं निकला तो परिजनों आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला। बेहोशी की हालत में उसे प्राइवेट ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। चिकित्सक के मुताबिक, बाथरूम में लगे गैस गीजर से बनने वाली गैस के कारण युवक बेहोश हुआ है। 

विज्ञापन


हाजीपुरा निवासी 22 वर्षीय युवक अशरफुद्दीन पुत्र हाजी निजामुद्दीन बीकॉम का छात्र है। वह शनिवार को बाथरूम में नहाने के लिए गया। एक घंटे तक अशरफुद्दीन बाथरूम से बाहर नहीं निकला। परिजनों ने आवाज दी। जब अंदर से कोई हलचल सुनाई नहीं दी तो परिजन घबरा गए। पड़ोसियों को बुलाकर बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया। बाथरूम के अंदर अशरफुद्दीन बेहोश पड़ा था। परिजन आनन-फानन उसे प्राइवेट ट्रामा सेंटर ले गए। 

विज्ञापन

पहले भी आ चुके हैं मामले 

सेवार्थ संस्थान ट्रामा सेंटर में न्यूरोसर्जन डॉ. निमित गुप्ता की निगरानी में आईसीयू में उसका इलाज शुरू किया गया। कई घंटों ऑक्सीजन लगाने के बाद युवक को होश आ गया। डॉ. निमित गुप्ता ने बताया कि पानी गर्म करने के लिए घरों में इस्तेमाल किए जाने वाले गैस गीजर हर साल खतरा बन रहे हैं। बीते वर्षों के रिकॉर्ड देखें तो हर साल चार से पांच लोगों की मौत हो जाती है। इसके अलावा बेहोशी के मरीज भी गंभीरावस्था में आते हैं। बेहोशी होने पर लोग बाथरूम में गिर जाते हैं तो सिर में गंभीर चोट भी आ जाती है। बीते साल दो लोगों की मौत हुई थी, 60 गंभीर केस अस्पताल में भर्ती किए थे। इस साल यह सातवां केस है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह बनती है गैस

गीजर में जब एलपीजी जलती है, तो उसे ऑक्सीजन की जरूरत होती है। बाथरूम में गैस गीजर चालू रखने से ऑक्सीजन खत्म हो जाती है। ईंधन को जलने के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन न मिलने से कार्बन मोनोऑक्साइड व नाइट्रो ऑक्साइड गैस उत्पन्न होती है। यह गैस सांस के साथ शरीर में प्रवेश करती है। शरीर को ऑक्सीजन न मिलने व जहरीली गैस मिलने के कारण मौत हो जाती है। यह प्रक्रिया उसी तरह होती है, जैसे बंद कमरे में अंगीठी जलाने से होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed